छुहारे के फायदे

छुहारे के फायदे
छुहारे के फायदे अनगिनत होते हैं। सर्दियों में अक्सर आपने लोगों को बादाम,अखरोट और कई सारे ड्राईफ्रूट्स का सेवन करते देखा होगा। क्योंकि अधिकतर ड्राईफ्रूट्स की तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म बनाए रखते हैं। लेकिन आपने कभी ड्राईफ्रूट्स यानि बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट के अलावा छुहारे के फायदे के बारे में सुना है। आपको बता दें कि छुहारा, खजूर के सूखने के बाद बनता है। प्राचीन काल से ही हमारे यहां लोग छुहारे का सेवन करते आ रहे हैं। जहां गर्मियों में छुहारे के सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, तो वहीं सर्दियों में इसके छुहारे के फायदे बढ़ जाते हैं। क्योंकि ये शरीर को गर्माहट देने के साथ ही डायबिटीज,कब्ज समेत कई सारी बीमारियों से भी बचाता है। आयुर्वेद में छुहारे के फायदे का विस्तृत रूप से उल्लेख मिलता है। इसलिए आज हम आपको छुहारे के फायदे के बारे में बता रहें हैं। जिससे आप छुहारे का सेवन करके खुद को सेहतमंद बना सकते हैं और कई सारी गंभीर बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।
छुहारे के औषधीय गुण
डायबिटीज़- डायबिटीज़ यानि शुगर की बीमारी में अक्सर लोगों को मीठा खाना मना होता है, लेकिन ऐसे में अगर सर्दियों या त्यौहारों पर मिठाई की जगह सीमित मात्रा में खजूर का हलवा या छुहारे का हलवा खाया जाए, तो वो नुकसान नहीं करेगा। क्योंकि छुहारे और खजूर प्राकृतिक रूप से मिठास लिए होते हैं और इनमें में गन्ने से बनने वाली चीनी के साइड इफेक्ट्स नहीं पाए जाते हैँ।
खांसी- सर्दियों में अक्सर ठंड की वजह से लोगों को खांसी हो जाती है। ऐसे में अगर छुहारे को घी में भूनकर दिन में 2-3 बार सेवन करें। तो खांसी, छींक, जुकाम और बलगम में राहत मिलती है।
रक्तचाप- अगर आप बार-बार घटते(कम)रक्तचाप की बीमारी से परेशान है, तो आपको नियमित रूप से 3-4 छुहारे को गर्म पानी में धोकर, फिर गुठली निकाल दें। इसके बाद गाय के गर्म दूध के साथ उबाल लें। उबले हुए दूध को सुबह-शाम सेवन करने से कुछ ही दिनों में कम रक्तचाप से छुटकारा मिल जाएगा।
कब्ज- अगर आप रोजाना कब्ज की बीमारी समस्या से परेशान रहते हैं। तो इसे दूर करने के लिए बस सुबह-शाम 3 छुहारे खाने के बाद गर्म पानी पी लें, कब्ज में आराम मिलेगा।
झड़ते और दोमुंहे बालों से छुटकारा- छुहारे का सेवन करने से बालों के रूखेपन की समस्या खत्म होती है। क्योंकि छुहारे में विटामिन बी पाया जाता है। जिससे बाल जड़ों से मजबूत बनते हैं और दोमुंहे बाल और घुंघराले बालों से निजात मिलती है।
आंखों के रोग- आंखों में इंफेक्शन की वजह से कई बार सर्दियों में आंखों के रोग यानि गुहेरी निकल आती है। तो ऐसे में खजूर या छुहारे की गुठली का लेप बनाकर गुहेरी वाली जगह पर लगाने से आराम मिलता है। इसके साथ ही लगातार छुहारे का सेवन करने से रात में न दिखने वाली परेशानी में भी लाभ मिलता है।
सांस की बीमारी- सर्दियों में अक्सर लोगों को ठंड की वजह से सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है। जिसे आप रोजाना छुहारे का सेवन करके आसानी से खत्म कर सकते हैं। क्योंकि छुहारे खाने से फेफड़े मजबूत बनते हैं।जिससे सांस की बीमारी में राहत मिलती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें