google-site-verification: googlea0b92aef2d8c87a4.html google.com, pub-,8818566653219942, DIRECT, f08c47fec0942fa0 "स्वास्थ्य संबंधित ताजा जानकारी" 🪫The latest health updates: ह्रदय स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज

शनिवार, 15 नवंबर 2025

ह्रदय स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज

 

ह्रदय स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज

ह्रदय स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज


व्यायाम और खेलकूद स्वस्थ्य जीवन शैली के मूलाधार हैं। शारीरिक श्रम करने से एक ओर जहां हमारे मसल्स मजबूत होते हैं, वहीं दूसरी ओर दिल (हृदय) भी स्वस्थ और मजबूत बना रहता है। हृदय शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जिसे स्वस्थ रखना बेहद जरुरी होता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए कुछ एक्सरसाइज की मदद ली जा सकती है। यह एक्सरसाइज आपके हृदय पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं। जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं और लाइफस्टाइल ठीक नहीं होता है उन्हें हृदय की समस्याएं होने की संभावना सक्रिय लोगों की तुलना में कम होती है। अगर आप अपने हृदय को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए कभी भी एक्सरसाइज करना शुरु कर सकते हैं। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज करने के लिए आपको एथलीट होने की जरुरत नहीं है। रोजाना 30 मिनट टहलने से भी आपका हृदय स्वस्थ हो सकता है। तो आइए आपको उन एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

स्वस्थ हृदय के लिए 6 एक्सरसाइज

टहलना- टहलना सबसे प्रभावी और सुरक्षित एक्सरसाइज होती है। इसे रोजाना करने से आप फिट रहते हैं और आपका हृदय भी स्वस्थ रहता है। साथ ही कोशिश करें कि छोटे कामों के लिए आप चलकर ही जाएं।


एरोबिक्स- एक स्वस्थ दिल के लिए, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सप्ताह में कम-से-कम एक दिन 30 मिनट तक एरोबिक एक्सरसाइज करें। जॉगिंग करना, दौड़ना, साइकिल चलाना आदि एरोबिक एक्सरसाइज में शामिल है।


सीढ़ी चढ़ना- यह ऐसी गतिविधि है जिसे घर पर या अपने वर्कप्लेस (कार्यस्थल) दोनों जगह किया जा सकता है। यह भी एक तरह की एरोबिक एक्सरसाइज ही है। विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी एरोबिक एक्सरसाइज से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए आपके दिल की धड़कन (हार्टबीट) को सामान्य से अधिक 50 और 85 फीसदी तक बढ़ा सकते हैं।


डांसिंग- दिल को मजबूत रखने के लिये डांसिंग सबसे अच्छी और रोचक एक्सरसाइज है। जो लोग कार्डियावेस्कुलर बीमारियों से ग्रसित हैं, उनके लिये ये सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज है। हालांकि ये आप पर निर्भर है कि इसका कितना अभ्यास करना है। प्रति मिनट 120 से 135 बीट को अच्छी एरोबिक बीट माना जाता है।


ताई ची- गहरी सांस, एकाग्रता और लयबद्ध शारीरिक गतिविधियों के जरिये ताई ची का अहम हिस्सा हैं। ताई ची तनाव कम करने और दिल को मजबूत बनाने के लिये कारगर नुस्खा है।


स्ट्रेचिंग- स्ट्रेचिंग आपके एक्सरसाइज चार्ट का एक निश्चित हिस्सा होना चाहिये। कई लोगों के लिये बेहद मुश्किल हो सकता है, लेकिन सप्ताह में कम से कम दो बार इसे करने से धीरे-धीरे आपको इसका अभ्यास हो जाता है। हालांकि स्ट्रेचिंग करते वक्त आपको बेहद सतर्क रहना होगा और यदि किसी शारीरिक समस्याओं के चलते ज्यादा दर्द हो तो स्ट्रेचिंग करने से बचना चाहिये।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें