google-site-verification: googlea0b92aef2d8c87a4.html google.com, pub-,8818566653219942, DIRECT, f08c47fec0942fa0 "स्वास्थ्य संबंधित ताजा जानकारी" 🪫The latest health updates: आंवले के जूस के फायदे

मंगलवार, 18 नवंबर 2025

आंवले के जूस के फायदे

 

आंवले के जूस के फायदे

आंवले के जूस के फायदे


आंवला एक बेहतरीन औषधि है यह सेहत व स्वास्थ्य के लिए लाभदायक फलों में से एक माना जाता है | आंवले का इस्तेमाल अनेक रूपों में किया जाता है कई लोग इसका अचार बनाकर खाना पसंद करते हैं, तो कई लोग इसका मुरब्बा खाना पसंद करते हैं | कई लोग इसे कच्चा खाते हैं तो कई लोग इसका रस निकाल कर पीते हैं |

आंवले का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एक आंवले में दो संतरे के बराबर विटामिन C पाया जाता है, जो कई बीमारियों से लड़ने में मददगार होता है। आंवला के फल या जूस का आप सेवन करते हैं, तो आपको विटामिन C के अलावा जिंक, आयरन, कैरोटीन, फाइबर, विटामिन B कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि मिलते हैं। आंवला के नियमित सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। आंवले के सेवन से शरीर की अनेक बीमारियों का नाश होता है | अगर सुबह खाली पेट आंवला खाया जाए या फिर इस के जूस को पिया जाए तो पूरा दिन अच्छा बन जाता है| आंवले के जूस में विटामिन C और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है|

आंवले के जूस के औषधीय गुण

कब्ज: आंवला जूस पीने से पाचन शक्ति अच्छी बनी रहती है जिससे कब्ज नहीं होती और पेट खुलकर साफ होता है|

सर्दी- जुखाम: आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि शरीर की इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखता है इसलिए इस जूस को पीने से आप सर्दी जुखाम से दूर रह सकते हैं |

कोलेस्ट्रॉल कम करें: आंवले का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है अगर कोई व्यक्ति हाई कोलेस्ट्रॉल का मरीज है, तो सिर्फ एक गिलास जूस उसके लिए वरदान साबित हो सकता है | इसे हर रोज पीने से शरीर के खराब कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम होने लगती है | और शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है |

खून को साफ करता है: अगर प्रतिदिन आंवले का सेवन किया जाए तो शरीर का गंदा खून साफ होता है| अगर आंवले के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर इसका सेवन किया जाए तो खून साफ करने में यह और भी बेहतर रिजल्ट देता है |

गैस दूर करें: अक्सर तीखा, चटपटा खाने से पेट में गैस बन जाती है| आंवले में एंटीआक्सीडेंट एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं , जिसके कारण आंवला पेट में गैस नहीं बनने देता |

मुंह के छालों का इलाज: अगर आंवला रस से कुल्ला करते हैं तो मुंह के छालों से राहत मिलती है |

डायबिटीज में फायदेमंद: आंवले में गैलिक एसिड,गेलौटेनिन, एलेजिक एसिड और कोरिलेंगिन होते हैं, जो ब्लड ग्लूकोस लेवल को कम करने में मदद करते हैं, इसलिए सुबह खाली पेट आंवले का रस जरूर पीना चाहिए |

दिल के लिए फायदेमंद: आंवला दिल को स्वस्थ रखने का काम करता है, इसमें एमिनो एसिड और एंटी आक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है |

आंखों के लिए फायदेमंद: आंवले का जूस सेवन करने से आंखों से संबंधित समस्या दूर हो जाती है इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है |

अस्थमा में फायदेमंद: आंवले के सेवन से अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी फेफड़ों की बीमारी में फायदा मिलता है |

मुंहासे दूर करता है: आंवला जूस के सेवन से चेहरे के मुहासे और पिंपल से निजात मिलती है यदि चेहरे पर दाग धब्बे हैं तो कॉटन की सहायता से आंवला रस चेहरे पर लगाएं इससे चेहरे के दाग धब्बे गायब होने लगते हैं चेहरा निखरने लगता है और चेहरा सुंदर व दाग रहित हो जाता है |

बालों के लिए उपयोगी: आंवला रस पीने से बाल लंबे घने चमकदार और काले होते हैं, यह बालों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है | इससे बाल मजबूत बनते हैं, और असमय सफेद होते बालों को भी यह जूस काला कर देता है|

त्वचा के लिए फायदेमंद: आंवले के रस में एंटीआक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं , जो बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर नहीं पढ़ने देते इसलिए नियमित रूप से आंवला जूस पीते रहने से त्वचा लंबे समय तक जवाँ दिखाई देती है|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें