google.com, pub-,8818566653219942, DIRECT, f08c47fec0942fa0 "स्वास्थ्य संबंधित ताजा जानकारी" 🪫The latest health updates: लौकी के फायदे expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

सोमवार, 17 नवंबर 2025

लौकी के फायदे

 

लौकी के फायदे

लौकी के फायदे


हर घरों में लौकी सब्जी के रूप में बनाई जाती है। इसमें पाये जाने वाले पौष्टिक गुणों के कारण लौकी का उपयोग अब हर घरों में किया जाने लगा है। लौकी में महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को कई खतरनाक बीमारियों से बचाती है। इसमें फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होने से लोग गर्मियों के समय में इसका सेवन अधिक करते है। यह शरीर में ठंडाहट देने के साथ स्वास्थ्य एंव सौंदर्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

लौकी में 12 प्रतिशत तक पानी होता है, और बाकी फाइबर होता है। भारत में लाखों लोग स्वस्थ्य रहने के लिये रोज़ लौकी का जूस पीते हैं। गर्मियों में इसका जूस पीने से शरीर को काफी लाभ मिलते हैं। लौकी का जूस पीने से मोटापा दूर होता है, दिल की बीमारी और हाई बीपी की समस्या से छुटकारा मिलता है। लौकी में भरपूर मात्रा में डायट्री फायबर, विटामिन A, विटामिन C, थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन B3, B6, मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशि‍यम, फास्फोरस, पोटेशि‍यम, सोडियम और जिंक पाया जाता है, जो आपको स्वस्थ बनाए रखता है। 

लौकी के औषधीय गुण

वजन कम करने में मददगार: कुछ ही लोगों को ये पता होगा कि लौकी खाने से वजन कम होता है। आपको शायद इस बात पर यकीन न हो लेकिन किसी भी दूसरी चीज की तुलना में लौकी ज्यादा तेजी से वजन कम करती है। आप चाहें तो लौकी का जूस नियमित रूप से पी सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो इसे उबालकर, नमक डालकर भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।

मधुमेह रोगियों के लिए: मधुमेह के रोगियों के लिए लौकी किसी वरदान से कम नहीं है। प्रतिदिन सुबह उठकर खाली पेट लौकी का जूस पीना मधुमेह के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए: अगर आपको पाचन क्रिया से जुड़ी कोई समस्या है, तो लौकी का जूस आपके लिए बेहतरीन उपाय है। लौकी का जूस काफी हल्का होता है और इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो कब्ज और गैस की समस्या में राहत देने का काम करते हैं। लौकी को अपने भोजन में शामिल करने से पाचन क्रिया को बेहतर किया जा सकता है।

पोषक तत्वों से भरपूर: लौकी में कई तरह के प्रोटीन, विटामिन और लवण पाए जाते हैं। इसमें विटामिन A, विटामिन C, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम पोटेशियम और जिंक पाया जाता है। ये पोषक तत्व शरीर की कई आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं और शरीर को बीमारियों से सुरक्षित भी रखते हैं।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए: लौकी का इस्तेमाल करना दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने से दिल से जुड़ी कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।

डाइबिटीज: डाइबिटीज के मरीजों के लिए लौकी का सेवन एक प्रभावकारी उपाय है। डाइबि‍टीज में खाली पेट लौकी का सेवन करना बेहतर होगा।

दिल के रोग को दूर करने में: लौकी का रस शरीर के कोलेस्ट्राल को नियत्रित कर रक्तचाप को नियंत्रित करता है और इस प्रकार हृदय रोग को ठीक कर स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।

कब्ज और पाचन में सुधार: लौकी के रस में घुलनशील फाइबर, अघुलनशील फाइबर दोनों पाये जाते है जो शरीर को फिट रखने में सहयोग करते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते है। इसके अलावा उच्च फाइबर ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट हेल्थ और वजन को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। इसके नियमित रूप से सेवन करने से अनियमित कब्ज के साथ ही पेट फूलना जैसी पेट की बीमारिया दूर होती है।

शरीर को ठंड़ाहट प्रदान करने में: लौकी में फाइबर के साथ पानी की अधिक मात्रा पाई जाती है जो शरीर की गर्मी को शांत कर कई समस्याओं से छुटकारा दिलाते है गर्मीं के दिनों में इसका सेवन करने से लू ,डायरिया जैसी खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है। यह शरीर को शीतलता प्रदान करता है और पानी की कमी को दूर कर त्वचा को नमी प्रदान करता है।

पानी की कमी को दूर करता है: गर्मी के समय में शरीर से अत्याधिक मात्रा में पसीना बह जाने से या फिर लगातार हो रहे दस्त से शरीर में पानी की कमी होने लगती है इससे शरीर काफी कमजोर हो जाता है ऐसे समय में लौकी का रस शरीर के लिये अमृत के समान काम करता है, इसके रस में वो सभी तत्व पाये जाते है, जो पानी की कमी को दूर कर सकते है।

नेचुरल ग्लो के लिए: लौकी में नेचुरल वॉटर होता है। ऐसे में इसके नियमित इस्तेमाल से प्राकृ‍तिक रूप से चेहरे की रंगत निखरती है। आप चाहें तो इसके जूस का सेवन कर सकते हैं या फिर उसकी कुछ मात्रा हथेली में लेकर चेहरे पर मसाज कर सकते हैं। इसके अलावा लौकी की एक स्लाइस को काटकर चेहरे पर मसाज करने से भी चेहरे पर निखार आता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें