नाशपाती के फायदे

नाशपाती के फायदे
नाशपाती एक मौसमी फल है जो भारत में काफी कम दिनों के लिए आता है। नाशपाती मीठा और रसीला होता है। नाशपाती देखने में काफी हद तक हरे सेब जैसा लगती है। खाने में मीठा नाशपाती मोटे छिलके वाला होता है। नाशपाती ऐसा फल है जो पौष्टिक, रसीला और औषधीय गुणों से भरपूर होता है।
नाशपाती पहाड़ी, बागी, जंगली तथा चीनी भेद से चार प्रकार की होती हैं। इनमें से पहाड़ी एवं बागी नाशपाती विशेष रुप से कोमल, मधुर व रसीली होती है। नाशपाती आकृति में सुराही जैसी होती है। बाकी प्रकार की नाशपाती खट्टी या खट्टीमिठी होती है। इसका प्रयोग अतिसार या दस्त आदि रोगों में लाभकारी होता है। यह लगभग 12 मी तक ऊँचा, शाखाओं वाला, पत्तों वाला, छोटा अमरूद के जैसा दिखने वाला वृक्ष होता है। नई शाखाएं काँटे जैसी नोंकदार होती हैं। इसके फल लगभग गोलाकार, मोटे, हरे अथवा पीले रंग के होते हैं।
नाशपाती के छिलके के फायदे
नाशपाती के सबसे ज्यादा फायदे उसके छिलके से ही मिलते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके छिलकों में इसके गूदे से 3-4 गुना अधिक फाइटोन्यूट्रेंट्स पाया जाता है। ये तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाता है, और दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।
नाशपाती पौष्टिक गुणों से भरपूर फल है जिसका आयुर्वेद में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। ये न सिर्फ त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है बल्कि कई तरह के बीमारियों को ठीक करने के लिए औषधि के रुप में काम भी करती है। आईये जानते हैं नाशपाती के अनजाने फायदों के बारे में कि, कैसे नाशपाती बीमारियों में फायदेमंद करता है।
नाशपाती के औषधीय गुण
नाशपाती में फाइबर का खजाना होता है. फाइबर की वजह से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इसमें मिलने वाला पैक्टिन नामक तत्व कब्ज के लिए रामबाण उपाय है।
नाशपाती में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। अगर कोई एनीमिया से पीड़ित हो तो उसे प्रचुर मात्रा में नाशपाती का सेवन करना चाहिए।
नाशपाती में कुछ ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से शरीर कई बीमारियों का घर बन जाता है।
नाशपाती में एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से रोग प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर बनती है और शरीर को विभिन्न रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है।
अगर आपको हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या है तो नाशपाती का सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसमें बोरॉन नामक रासायनिक तत्व पाया जाता है जो कैल्शियम लेवल को बनाए रखने में सहायक होता है।
नाशपाती का सेवन करने से त्वचा पर चमक आती है और साथ ही इससे बॉडी को एनर्जी भी मिलती है।
नाशपाती खाने का सबसे अच्छा फायदा य है कि इसे रोजाना अपननी डाइट में शामिल करके आप अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बहुत आसानी से बढ़ा सकते हैं और प्रतिरक्षी तंत्र को मजबूत कर सकते हैं।
दूसरा फायदा यह है कि पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए यह बेहतरीन है। यह न केवल पाचक रसों को सक्रिय करता है बल्कि आंतों की क्रियाविधि को बेहतर बनाता है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इससे बेहतर कोई फल नहीं है आपके लिए। विटामिन सी से भरपूर नाशपाती वजन कम करने में मददगार है।
शुगर के मरीजों, घेंघा रोग से पीड़ित होने पर, एनीमिया, गठिया आदि में नाशपाती का सेवन काफी लाभप्रद साबित होता है। इसमें आयोडीन भी भरपूर मात्रा में होता है और यह घाव को जल्दी भरने में सहायक है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें