स्वस्थ रहने के लिए योगासन
स्वस्थ रहने के लिए योगासन
रोजाना सुबह थोड़ी देर एक्सरसाइज करने से शरीर के सारे अंग अच्छी तरह से काम करते हैं और आप फिट रहते हैं। इसी तरह रोजाना 30 मिनट योगासन करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहता है। सुबह के समय योगासन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही एक बात का ध्यान रखना जरुरी होता है कि आपका पेट खाली हो। योगासन हमेशा खुली हवा में ही करें। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 30 मिनट योगा करना फायदेमंद होता है। जिससे आप किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से ग्रसित नहीं होते हैं। तो आइए आपको बताते हैं रोजाना कौन से योगासन 30 मिनट करके स्वस्थ रहा जा सकता है।
स्वस्थ रहने के लिए योग
बालासन- यह आसन कंधों और कमर से तनाव को रिलीज करके थकान को दूर करता है। इसके साथ ही इसे करने से सांस की समस्या दूर होती है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है। इस योगासन को कम से कम 5 मिनट तक करें।
सुखासन- सुखासन दिमाग को शांत करके रीढ़ की हड्डी को मजबूती प्रदान करता है। यह मानसिक थकावट से आराम दिलाकर बॉडी पॉस्चर में सुधार लाता है। इस मुद्रा से काफ मसल्स की मसाज होती है। साथ ही आपको ऊर्जावान बनाकर प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है। इस योगासन को कम से कम 5 मिनट तक करें।
त्रिकोणासन- त्रिकोणासन पाचन की समस्या को दूर करके किडनी को उत्तेजित करता है। यह जांघों और कमर से फैट कम करने में भी मदद करता है। तनाव को दूर करने के लिए यह एक बहुत अच्छी मुद्रा है। जो मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है। इस मुद्रा में 30 सेकेंड तक रहें। और 2 मिनट तक करें।
ताड़ासन- ताड़ासन आपकी शक्ति को बढ़ाकर घुटनों को मजबूती प्रदान करता है। रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाकर शरीर से दर्द को कम करने में मदद करता है। इस मुद्रा में 12 सेकेंड तक रहें और 10 बार दोहराएं। इस योगासन को कम से कम 2 मिनट तक करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें