मटर के फायदे

मटर के फायदे
मटर एक फूल धारण करने वाला द्विबीजपत्री पौधा है। इसकी जड़ में गांठे मिलती हैं। इसकी फली लम्बी, चपटी एवं अनेक बीजों वाली होती है। मटर सर्दी में मिलने वाली एक मुख्य सब्जी है। वैसे तो पूरे साल फ्रोजन मटर उपलब्ध हो जाते हैं लेकिन ताजे मटर सर्दी में ही आते हैं। यह प्रोटीन और कई प्रकार के खनिज का बहुत अच्छा स्रोत है। मटर में ऐसे कई पोषक तत्व हैं, जो गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज करने में सक्षम हैं।
हरी मटर का उपयोग हम विशेष रूप से सब्जी के रूप में करते हैं। मटर हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। इनमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं। मटर के फायदे हमें हृदय रोग से बचाने, मधुमेह को रोकने, वजन कम करने, पाचन को ठीक रखने, आंखों को स्वस्थ रखने और त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। सर्दियों के मौसम में रंग-बिरंगी सब्जियों के साथ ही हरी मटर को काफी पसंद किया जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स, फास्फोरस, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर और जिंक जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इससे आंखों की रोशनी तेज होने के साथ-साथ दिल को भी मजबूत बनाते हैं। शाकाहारी लोगों को मटर से अच्छा प्रोटीन प्राप्त होता है।
मटर के औषधीय गुण
कोलेस्ट्रॉल लेवल कम: हरी मटर खाने से जो सबसे बड़ा फायदा ये है, वो कि वो शरीर से बीमारियों को बाहर निकालती है। मटर खाने का सबसे बड़ा फायदा है, कि यह कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है और आपको मोटापे के साथ-साथ अन्य कई बीमारियों से बचाता है। यह ब्लड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। यह शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करके ब्लड में कोलेस्ट्रॉल संतुलित बनाए रखते है।
तेज दिमाग: हरे मटर खाने से याददाश्त तेज होती है। इसके अलावा इससे दिमाग संबंधी कई छोटी-छोटी प्रॉबल्म दूर रहती है इसलिए अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें।
दिल को रखे स्वस्थ: हरी मटर एक ऐसी चीज है जिसको खाने से आपको दिल की बीमारी का खतरा नहीं होता है। इसके सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। प्रतिदिन हरी मटर का सेवन करना आपके दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
हड्डियों के लिए खास है: हड्डियों का मजबूत होना शरीर के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि शरीर का आधार यहीं होती है। हरी मटर में प्रोटीन के साथ ही विटामिन-के की मात्रा भरपूर होती है, जो हड्डियों की बीमारियों और खासतौर से ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करने में सहायक होती है।
मेमोरी पावर बढ़ाती है: मटर अगर आपको भूलने की बीमारी है तो आपको हरी मटर मदद करने वाली है। इसलिए आप रोजाना की छोटी-छोटी चीजें याद नहीं रख पाते, तो हरी मटर का नियमित सेवन कीजिए। यह आपकी स्मरण शक्ति को बढ़ाने में मदद करेगी।
दुरूस्त पाचन क्रिया: मटर में फाइबर्स होते हैं जो खाने को पचाने वाले जीवाणुओं को एक्टिव रखते हैं और डाइजेशन को दुरूस्त बनाए रखते है।
डायबिटीज में फायदेमंद: इसमें बहुत अधिक मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जोकि ब्लड में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करता है। इससे डायबिटीज में आराम मिलता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए: विटामिन्स, फास्फोरस, लोहा, जिंक, मैंगनीज, कॉपर की भी अधिक मात्रा होने के कारण इसका सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। इससे शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
आंखों के लिए फायदेमंद: मटर में विटामिन A, अल्फा-कैरोटीन और बीटा-कैरोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोज कच्चे मटर का सेवन आंखों की रोशनी तेज करता है।
फाइबर होता है मटर में: हमारे शरीर को ऊर्जा के लिए फाइबर की जरूरत होती है और मटर में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। हरी मटर को नियमित खाने से आप लंबे समय तक जवां नजर आते हैं और बढ़ती उम्र का असर जल्दी दिखाई नहीं देता।
मोटापा घटाएं: मोटापा घटाने के लिए सबसे बेहतर उपाय है, कि रोजाना मुट्ठीभर मटर का सेवन करें। इनमें मौजूद फाइबर्स फैट घटाने में मदद करते हैं, जिससे वजन तेजी से कम होता है।
चेहरे की झाइयों से राहत: आपका चेहरा ही आपकी खूबसूरती कि पहचान होता है। अगर आपके चेहरे पर झाइयां आ गई हो तो आपको हरी मटर का सेवन करना चाहिए। अगर आप चेहरे पर झाइयों से परेशान हैं, तो मटर के पेस्ट को चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के बाद धो लें। प्रतिदिन इस प्रयोग को करें। अन्य दिनों में मटर के आटे का प्रयोग भी कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें