गाजर के फायदे

गाजर के फायदे
गाजर एक ऐसी सब्जी है जो कि और सब्जियों से बिल्कुल अलग होती है। भारत में वैसे तो बहुत सी सब्जियों की खेती की जाती है लेकिन गाजर की बात अलग है वैसे तो गाजर सब्जी में ही आती है लेकिन हम इसे कच्चा भी खा सकते हैं और सब्जी बना कर भी खा सकते हैं गाजर हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है इसमें अनेक पौष्टिक गुणों से भरपूर है। इसमें विटामिन सी, के और बी8, फोलेट, पोटेशियम, लौह, तांबा और मैंगनीज जैसे और भी खनिज व विटामिन्स गाजर हमारे पूरे शरीर में फायदा ही फायदा करती है।
गाजर ऐसी सब्जी है, जिसमें पौष्टिक तत्वों की कमी नहीं है। गाजर खाने से न सिर्फ शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं, बल्कि कई शारीरिक बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। आपको बता दें कि गाजर विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K, पोटैशियम व आयरन आदि से समृद्ध होती है। रोजाना इसका सेवन करने से कब्ज व एसिडिटी से लेकर कील-मुंहासों से छुटकारा मिल सकता है। यह एक सब्जी है जो सर्दियों के मौसम में मिलती है। इसके स्वाद में हल्की सी मिठास होती है, और इसमें कैलोरी की मात्रा काम होती है। गाजर न ही ज़्यादा मीठा होता है, और न ही फीका। इसमें सही मात्रा में मिठास पायी जाती है। गाजर की खेती की जाती है,और इसके जड़ को खाया जाता है। यह कई प्रकार के रंग में पायी जाती है। कभी ये लाल होती है, कभी बैगनी, और कभी नारंगी।
गाजर के औषधीय गुण
कोलेस्ट्रॉल दूर करे: गाजर शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करती है। रात को डिनर करने के बाद एक गिलास गाजर का जूस पीना जरुरी है।
आंखों के लिए लाभदायक: यह आंखों के लिए इसलिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें बीटा केरोटीन पाया जाता है जो कि लीवर में जा कर विटामिन ए में बदल जाता है। विटामिन ए रेटीना के अंदर ट्रासंफॉम होता है और फिर यह बैगनी से दिखने वाले पिग्मेंट में इतनी शक्ति होती है कि रतौंधी जैसा रोक दूर-दूर तक नहीं हो पाता।
पाचनशक्ति: गाजर का जूस पीने से शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती हैं, और गाजर में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं जो शरीर की पाचनशक्ति को बढ़ाता हैं।
हृदय रोगी भी खा सकते हैं गाजर: गाजर में कैरोटीनायड होता है, जो हृदय रोगियों के लिए अच्छा होता है। यह माना जाता है कि गाजर का प्रतिदिन सेवन कालेस्ट्राल के स्तर को कम करता है।
दिल की बीमारी रहेंगी दूर: अगर आप हफ्ते में छह गाजर खाते हैं तो आपको दिल का रोग नहीं होगा। ह्दय की कमजोरी अथवा घड़कनें बढ़ जाने पर गाजर को भूनकर खाने पर लाभ होता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाए: अगर आपका रेाग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो आप हमेशा बीमार पड़ते रहेंगे। पर अगर आप गाजर का जूस पिएगें तो आप हमेशा हेल्थी बने रहेंगे।
डायबिटीज़ के मरीजों के लिए: गाज़र के प्रतिदिन सेवन से रक्त में शर्करा का स्तर ठीक रहता है।
कब्ज होगा दूर: गाजर मे बहुत सारा फाइबर होता है, जिसे नियमित खाने पर पेट सही रहता है और कब्ज की शिकायत नहीं होती। पेट साफ हो जाता है।
पाचन के लिये: अगर आपको पाचन सम्बन्धी समस्या है तो आप दिन में दो लाल गाजर खाएं, इससे आपका पेट एक दम सही रहेगा।
त्वचा निखार के लिए: प्रतिदिन गाजर का सलाद खाने से या गाज़र का जूस पीने से चेहरे पर चमक आती है। गाजर रक्त की विषाक्ता कम करता है और इसके सेवन से कील-मुहासों से भी छुटकारा मिलता है।
दांतों की बढ़ेगी चमक: इसे खाने से मसूड़ों से ब्लड आना बंद हो जाता है और दांतों की चमक बढ़ती है।
खाँसी में राहत: गाजर के रस में मिश्री व काली मिर्च मिलाकर पीने से खाँसी ठीक हो जाती है तथा कफ कि समस्या में भी आराम मिलता है।
खून की होगी बढ़ोतरी: शरीर में खून की कमी को दूर करने गाजर का उपयोग काफी असरदार माना गया हैं। गाजर का जूस पीने से शरीर में खून बढ़ता हैं।
मुंह के छालो से राहत: मुंह में छाले होने पर गाजर का रस पीने से आराम मिलता है।
सफेद दाग होंगे दूर: गाजर का सेवन करने से सफेद दाग दूर किए जा सकते हैं।
गठिया: गठिया रोग हर किसी को हो जाता है लेकिन इसे दूर रखने के लिये आपको दिन में 1 गाजर रोज खानी चाहिये। गाजर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं क्योकि इमसें बहुत सारा विटामिन सी होता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें