अनार के फायदे

अनार के फायदे
अनार विटामिन सी का एक बहुत अच्छा माध्यम है| अनार का जूस पीने से पाचन क्रिया अच्छी होती है| साथ ही इसका एंटी-ऑक्सीडेंट गुण कील-मुंहासों की समस्या को दूर रखने में फायदेमंद है| अनार खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है| ये फाइबर, विटामिन सी और के का एक बहुत अच्छा माध्यम है| इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के भी ढ़ेरों फायदे हैं|
अनार के छोटे-छोटे दानों में रस भरा होता है | ये एक ऐसा फल है जिसके बीज और छिलके में भी कई गुण होते हैं| अनार का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों में बचाव होता है| एक ओर जहां इसके स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे हैं वहीं खूबसूरती निखारने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है| अनार में बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने का विशेष गुण होता है| हर रोज अनार का जूस पीने से चेहरे पर निखार आता है| साथ ही ये कील-मुंहासों की समस्या में भी फायदेमंद है| इसके अलावा अनार के और भी कई फायदे है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा|
अनार के औषधीय गुण
सूरज की तेज रोशनी से बचाव: अनार, सूरज की नुकसानदायक यूवी किरणों से त्वचा को सुरक्षित रखने का काम करता है| अनार के छिलकों में सन-ब्लॉकिंग एजेंट्स होते हैं जोकि नेचुरल तरीके से त्वचा को सुरक्षित रखता है|
कील-मुंहासों की समस्या में: अनार विटामिन सी का एक बहुत अच्छा माध्यम है|अनार का जूस पीने से पाचन क्रिया अच्छी होती है| साथ ही इसका एंटी-ऑक्सीडेंट गुण कील-मुंहासों की समस्या को दूर रखने में फायदेमंद है|
एंटी-एजिंग गुण: अनार में उच्च मात्रा में विटामिन ए, ई और सी होता है| ये विटामिन बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी आने से रोकते हैं| ये त्वचा की महीन रेखाओं और झुर्रियों को जल्दी आने से रोकता है|
नई कोशिकाओं के निर्माण में: अनार, त्वचा की ऊपरी परत को सुरक्षित करने का काम करता है| साथ ही ये कोशिकाओं के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| जिससे चेहरे पर निखार आता है|
मॉइश्चर करने के लिए: अनार त्वचा को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है| अनार की बीजों से निकले तेल का इस्तेमाल त्वचा को कोमल और मुलायम बनाए रखता है|
क्लीनर के तौर पर: अनार के छिलके को पीसकर, उससे चेहरे पर मसाज करने से डेड स्किन साफ हो जाती है| साथ ही ब्लैकहेड्स की समस्या भी दूर हो जाती है|आप चाहें तो इसे ब्राउन शुगर और हनी के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं|
रक्त बढ़ाने में अनार हैं सहायक: खून का स्तर बढ़ाने के लिए डॉक्टर सबसे पहले अनार खाने के लिए ही कहते हैं | अनार के बीज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं | इससे रक्त बनता हैं |
रक्त के शुगर लेवल को कंट्रोल करता हैं: अनार के रस में फ्रुक्टोज होता हैं , जिससे रक्त का शुगर लेवल नहीं बढ़ता हैं | अधिकतर अन्य फल और उनके रस का सेवन मधुमेह के रोगियों को कम करने की सलाह दी जाती हैं, लेकिन वे अनार का सेवन कर सकते हैं |
अनार के उपयोग
अनार का रस निकालकर इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद होता हैं|
अनार को सलाद के रूप में भी उपयोग किया जाता हैं |
अनार के दानों को किसी भी सूप में गार्निश करके भी उपयोग किया जा सकता हैं|
अनार कई तरह के व्यंजन जैसे कस्टर्ड, आइसक्रीम, केक आदि बहुत सी चीजों में उपयोग होता हैं, जो की खाने में बहुत स्वादिस्ट लगता हैं, एवं सेहत के लिए फायदेमंद भी होता हैं|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें