google.com, pub-,8818566653219942, DIRECT, f08c47fec0942fa0 "स्वास्थ्य संबंधित ताजा जानकारी" 🪫The latest health updates: चकुंदर के फायदे expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

सोमवार, 17 नवंबर 2025

चकुंदर के फायदे

 

चकुंदर के फायदे

चकुंदर के फायदे


चुकंदर एक मूसला जड़ वाला वनस्पति है। इसकी मूसला जड़ अक्सर हलकी-मीठी होती है और उसका रंग लाल, जामुनी, पीला या श्वेत होता है। चुकंदर खाना स्वास्थ्य के नजरिए से बेहद फायदेमंद होता है। कुछ लोग जहां सलाद के रूप में चुकंदर का सेवन करना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसे जूस के रूप में अपनी डाइट में शामिल करते हैं। चुकंदर खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है और आपका शुगर लेवल भी सही रहता है। चुकंदर में मौजूद आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फास्फोरस आपके शरीर  को ताकत तो देते ही हैं साथ ही आपको बीमारियों से भी दूर रखते हैं। चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

अपने गहरे लाल रंग के लिए लोकप्रिय चुकंदर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ानी हो या सौंदर्यता बरकरार रखनी हो, चुकंदर हर तरीके से फायदा पहुंचाता है। चुकंदर को ज्यादातर लोग इसके लाल रंग के कारण खून बढ़ाने के लिए उपयोग करते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि चुकंदर जो कि एक सुपरफूड है, कई तरह की बीमारियों को ठीक करने का कार्य करता है। चुकंदर का सेवन अक्सर लोग सलाद और जूस के रूप में करते हैं।

चुकंदर के औषधीय गुण

एनीमिया की शिकायत है तो खाएं चुकंदर: एनीमिया की बीमारी को दूर करने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा लाभदायक है। चुकंदर में पर्याप्त मात्रा में आयरन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो खून को बढ़ाने और उसे साफ करने का काम करते हैं। महिलाओं को खून की कमी ज्यादा होती है। इसलिए महिलाओं को डाइट में चुकंदर जरुर लेना चाहिए।

खराब कोलेस्टॉल को कम करता है चुकंदर: चुकंदर में फाइबर,फ्लेवोनॉयड्स और बेटासायनिन काफी मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए इसका रंग लाल और बैंगनी होता है। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसको खाने से दिल के दौरे आने की समस्या में भी फायदा होता है।

ब्लड शुगर लेवल को कम करें: चुकंदर में नाइट्रेट्स की मात्रा खूब होती है। जिस वजह से इसको खाने से नाइट्राइट्स और गैस नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। ये दोनों ही चीजें हमारी धमनियों को चौड़ा करने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती हैं।

शरीर में उर्जा बढ़ाता है और थकान दूर करता है: जो लोग जिम में काफी वर्कआउट करते है, और सारा दिन काम कर के थक जाते है उनके लिए चुकंदर खाना बहुत फायदेमंद होता है। चुकंदर खाने से एनर्जी लेवल बढ़ता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद नाइट्रेट तत्व धमनियों का विस्तार करने में मदद करता है।

कब्ज से राहत दिलाए और वजन भी करे कम: चुकंदर में फाइबर होता है इसलिए यह कब्ज को दूर करने के लिए दवाई का काम करता है। यह कब्ज को दूर करने के लिए सबसे अच्छा उपाय है। इससे खाना भी जल्दी पच जाता है। चुकंदर में कैलोरी काफी कम होती है और एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर अधिक होता है, जिससे आप आसानी से अपना वज़न कम कर सकते हैं।

लिवर को रखता है स्वस्थ: लिवर से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आप चुकंदर का रोजाना सेवन कर सकते हैं। बीटरूट हाई फैट वाले भोजन से होने वाली लिवर की क्षति को कम करने में मदद करता है। इसमें फ्लेवोनॉयड्स भी पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बनाए रखने में सहायता करता है।

उच्च रक्तचाप: उच्च रक्तचाप एक गंभीर शारीरिक समस्या है, जिसमें धमनियों में रक्त का दबाव सामान्य से अधिक बढ़ जाता है। स्ट्रोक, हृदय रोग, आंखों की समस्या होना आदि हाई ब्लड प्रेशर के घातक परिणाम हो सकते हैं। सही स्वास्थ्य के लिए धमनियों में रक्त का प्रवाह सामान्य रहना बहुत जरूरी है। उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। उच्च रक्तचाप के देसी उपचार के रूप में आप रोजाना चुकंदर का जूस या इसे सलाद के रूप में ले सकते हैं।

पाचन क्रिया: शरीर को पोषित रखने के लिए पाचन क्रिया का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। जब पोषक तत्व आंत द्वारा अवशोषित हो जाते हैं, तो वो रक्त प्रवाह के जरिए लिवर तक पहुंचते हैं। फिर लिवर का काम होता है सभी पोषक तत्वों और विटामिन्स की प्रोसेसिंग करना, जिससे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह होता है। पाचन क्रिया की मजबूती के लिए आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। साथ ही ये इम्यून सिस्टम को भी ठीक रखता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें