google-site-verification: googlea0b92aef2d8c87a4.html google.com, pub-,8818566653219942, DIRECT, f08c47fec0942fa0 "स्वास्थ्य संबंधित ताजा जानकारी" 🪫The latest health updates: ओस की बूंदों का महत्व

शनिवार, 15 नवंबर 2025

ओस की बूंदों का महत्व

 

ओस की बूंदों का महत्व

ओस की बूंदों का महत्व


ओस की बूंदो के फायदे ओस को हम सभी ने देखा है ओस रात पे पड़ती है और सुबह घास और पेड़ पौधों में लगी रहती है। हम में से कोई नहीं जनता की ओस हमारी कितनी बीमारियों में काम में आती है और कितनी बिमारियों को दूर भगाती है। ओस की बूंदे जितनी छोटी होती है उतनी ही लाभकारी होती हैं। ये छोटी छोटी बूंदे हमारे शरीर के अनेक रोगो को दूर करती हैं और हमारे शरीर को स्वस्थ रखती है। मुँह के छाले जब हमारा पेट खराब होता है तो हमारे मुँह में जीभ में हो तो पर मोटे मोटे छाले पद जाते हैं। जो हमे खाना खाने पानी पीने में बहुत परेशन करते हैं। और हम सही से बोल भी नहीं पाते। अपने मुँह के छालों को ठीक करने के लिए सुबह सुबह ओस की कुछ बूंदे मुँह पर लगाएं थोड़ी देर मुँह बंद करें और बाद में कुल्ला कर लें। तीन चार दिन तक ऐसा करने से छाले ठीक हो जाएंगे  और बहुत जल्दी आराम भी मिलेगा।

ओस की बूंदों के फायदे

पैरों में सूजन- हमारा वजन ज्यादा बढ़ जाने पर या हमारे पैरों में दर्द होने पर हमारे पैरों में सूजन आ जाती है जो हमे चलने फिरने में बहुत परेशान करती है सुबह सुबह हरी घास पर ओस की बूंदे गिरी हो उस पर हमे नंगे पाँव चलना चाहिए हर रोज 20-25 मिनट ऐसा करने से हमारे पैरों की सूजन चली जाती है। और हमारे पैरों में जो दर्द होता है वह भी नहीं होता। हरी घास और उस पर पड़ी ओस की बूंदे हमारे शरीर को बहुत अच्छा लाभ देती है।

होंठों का फटना- अक्सर तेज हवा धूल धूल मिटटी के कारण हमारे होंठ फट जाते है और हमे बहुत परेशान करते हैं। उनमे दर्द भी होता है सुबह सुबह ओस की बूँद लेकर उसमे थोड़ी से मलाई मिलाकर होठो पर लगाने से होंठ कोमल बनते हैं और फटते भी नहीं हैं तथा मुलायम हो जाते हैं।

चेहरे के दाग धब्बे- अक्सर हमारे चेहरे पर कुछ पिम्पल्स निकल आते हैं जो ठीक हो जाते हैं लेकिन उनके निशान रह जाते हैं सुबह सुबह हरी घास या पेड़ो पर पड़ी ओस को लेकर उसमे थोड़ा सा बेसन और हल्दी मिलाकर चेहरे पर लेप लगाएं और 10-15 मिनट बाद चेहरे को धो दें। चेहरे पर चमक आएगी और दाग धब्बे दूर हो जाएंगे। हम चाहे तो उसको सीधे ही अपने चेहरे पर लगा सकते हैं इससे चेहरे की थकान भी दूर हो जाती है और चेहरे में चमक आती है।

थकान दूर करना- पुरे दिन काम करते करते चाहे घर हो या बाहर हमारे हाथ पैरों में दर्द होने लगता है और हमे नींद भी नहीं आती। पुरे शरीर में दर्द रहता है इससे बचने के लिए सुबह हरी घास पर पड़ी ओस पर सुबह 10-15 मिनट नंगे पाँव उस पर चलना चाहिए इससे हमारी थकान दूर होती है और रात में हमे अच्छी नींद भी आती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें