खरबूजे के बीज के फायदे

खरबूजे के बीज के फायदे
खरबूजे में 95 फीसदी पानी के साथ-साथ विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। यहीं कारण हैं कि गर्मियों के दिनों में हम इसे काफी पसंद करते हैं। इसमें मौजूद पानी से शरीर को ठंडक और शरीर की जलन दूर होती है। जब खरबूजा हमारे स्वास्थ्य के लिए इतना फायदेमंद है तो सोचिए खरबूजे के बीज हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होगा। जी हाँ, आज हम बात करेंगे खरबूजे के बीज के फायदों के बारे में। खरबूजे के बीज में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। खरबूजे के बीज को सुखाकर भी खाया जाता है। खरबूजे के बीज पाचन शक्ति, डायबिटीज, दिल की सेहत, वजन को कम करने आदि में मददगार होते हैं। आइये जानते हैं खरबूजे के बीज के फायदे के बारे में।
खरबूजे के बीज के औषधीय गुण
विटामिन से भरपूर- गर्मियों में पाएं जाने वाले अन्य फलों की तुलना में खरबूजे में अधिक मात्रा में विटामिन ए, सी और ई मौजूद होते हैं। यह विटामिन खरबूजे के साथ-साथ इसके बीजों में भी उच्च मात्रा में पाएं जाते हैं।
वजन को कम करें- यदि आप अपने अधिक वजन से परेशान है और अपना वजन कम करना चाहते है। तब ऐसे में खरबूजा आपके लिए एक आदर्श जरिया हो सकता है। खरबूजे के बीज में कम मात्रा मे सोडियम पाया जाता है। इसके साथ ही यह फैट और कोलेस्ट्रोल से भी मुक्त होता है। खरबूजे के बीज में काफी कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है।
आँखों के लिए फायदेमंद- खरबूजे के बीज में विटामिन की उच्च मात्रा होती है जो हमारी आँखों को स्वस्थ रखने में मददगार होती है। इसलिए खरबूजे का सेवन करने से हमारी आँखे स्वस्थ रहती है।
प्रोटीन से भरपूर- खरबूजे के बीज में 3.6 प्रतिशत प्रोटीन की मात्रा मौजूद होती है। इतनी मात्रा प्रोटीन की सोया में भी पाई जाती है। यहीं कारण है कि हमें गर्मियों के दिनों में खरबूजे के बीज का सेवन करना चाहिए। यह आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा करते हैं।
पाचन के लिए- खरबूजे के बीज पाचन के लिए बहुत कारगार होते हैं। यदि आपको कब्ज जैसी समस्या है तब आपको खरबूजे के बीज का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। इसमें मौजूद मिनरल्स एसिडिटी को खत्म कर देते हैं। जिससे आपकी पाचन शक्ति भी बेहतर तरीके के साथ कम करती है।
डायबीटीज में फायदा देता है- खरबूजे के बीज के फायदे यह भी हैं, यदि आप डायबिटीज की समस्या से झुलस रहे हैं तब आपको खरबूजे के बीज सुखाकर खाना शुरू कर देने चाहिए। खरबूजे के बीज डायबिटीज में बहुत फायदा पहुंचाते हैं। यदि आप खरबूजे के बीज का सेवन नियमित रूप से करेंगे, तो आप इस बीमारी को काफी हद तक रोक सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें