स्वस्थ जीवन के लिए उपयुक्त आहार

स्वस्थ जीवन के लिए उपयुक्त आहार
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमने कई तरह के आहारों के बारे सोशल मीडिया में और अन्य तरह के विज्ञापन में देखा है जिसमें हमारी स्वस्थ जीवन शैली के बारे में और स्वस्थ भोजन के बारे में या फिर स्वस्थ रहने के तरीकों के बारे में बताया जाता है, पर इन सभी बातों को हम अनदेखा कर देते है। लेकिन शरीर पर होने वाली समस्याओं से जब हम परेशान होने लगते हैं तो आहार विशेषज्ञ आपको कम खाने की सलाह देते हैं, पर खाने में कटौती करना मतलब कैलोरी को कम करने के बराबर है, वहीं आज हम आपको ऐसे आहार के बारे में बता रहें हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कारगार होते हैं। आपको इन आहारों को अपनी जीवन की दैनिक दिनचर्या में सम्मलित करना चाहिए। जानें ऐसे ही आहार के बारे में-
शरीर को स्वस्थ रखने के उपयुक्त आहार
सब कुछ खाओ- अक्सर देखा जाता है कि लोग शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ आहारों का त्याग कर देते है, पर ऐसा करना गलत है आपको सभी तरह के आहारों का सेवन करना चाहिए। इससे आपको संतुष्टि भी मिलती है, यदि आप खाने से संतुष्ट नहीं रखेंगे, तो बार-बार भूख लग से ज्यादा आप खाने की चीजों की ओर आकर्षित होने लगेंगे, जो आपके स्वास्थ के साथ आपके वजन को बढ़ाने के कारण बन सकता है।
कैलोरी की मात्रा पर ध्यान ना दें- जब आप अपने आहार को सेवन करती हैं तो अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उसमें पाई जानें वाली कैलोरी पर ध्यान नहीं देना चाहिए। आपको अपने स्वस्थ खाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए, फाईबर युक्त आहार सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इस प्रकार के आहार आपको लंबे समय तक आपकी रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखने में मददगार साबित होते है।
खाने की तैयारियां पहले से करके रखें- यदि आप घर पर खाना बनाने जा रहीं हैं तो सबसे पहले आप सभी सामग्रियों को पूरी तरह से स्टोर करके रखें। इसके अलावा बाहर से फ्रूट या सब्जियों को लाती है तो उसे पहले से धोकर काटकर सुरक्षित जगहों पर रख लें, जिससे आपको खाना पकाना में असानी होगी। ये आपके स्वास्थ के लिए भी अच्छा विकल्प होगा।
तेल को लंबे समय तक गर्म ना करें- अक्सर देखा जाता है कि ज्यादातर लोग जब खाना पकाते है तो तेल को तब तक गर्म करते है जब तक तेल से धुआं ना निकलने लगें। इससे तेल में पाए जानें वाले लाभकारी एंटीऑक्सीडेंट तत्व खत्म हो जाते हैं और हानिकारक यौगिक इसमें बनने लगते हैं, जो हमारे शरीर पर खराब असर डालते है। सेहत को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है कि तेल को अधिक समय तक गर्म ना करें।
भोजन में संतुलन बनाए- सही रहने के लिए आप इस बारे में प्लान कर सकती हैं उदाहरण के लिए, यदि आप रात के खाने में कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च से भरे भारी खाने के बारे में सोच रहीं है तो आपको इसके लिए दोपहर का भोजन बहुत हल्का करना चाहिए। इस तरह आप रात के खाने से मेवा, फल या घर की बनी प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन कर सकती हैं। रात के समय में आपको हल्का एवं स्वास्थवर्धक भोजन करना चाहिए।
स्वस्थ आहार से बोरियत महसूस ना करें- अधिकांश लोग स्वस्थ आहार को बेस्वाद वाला भोजन मानते हैं, जो सच नहीं है, स्वस्थ आहार को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप मसालों का भी उपयोग कर सकती हैं, ये जरूरी नहीं है कि आप उबले हुई चीजों का सेवन करें। इसकी बजाए आप सब्जियों को भून कर उसे स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें लहसुन और मसालों का मिलाकर अपना मनचाहा रूप प्रदान कर सकती हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें