गुनगुना पानी पीने के फायदे

गुनगुना पानी पीने के फायदे
सब जानते हैं कि पानी पीना शरीर के लिए जरूरी है। अच्छी हेल्थ के लिए दिन में कम से कम 8 से 10 लीटर पानी पीना चाहिए। लेकिन ठंडे पानी की बजाय गुनगुना पानी के फायदे ज्यादा हैं। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि गर्म पानी पीने से शरीर के अंदर जमा जहरीले तत्व बाहर आ जाते हैं। साथ ही कब्ज व पेट संबंधी कई रोग ठीक हो जाते हैं। इसके अलावा गुनगुना पानी के क्या फायदे हैं, हम आपको बताते हैं।
गुनगुना पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ
स्किन ग्लो करेगी- किसी भी तरह की त्वचा संबंधी समस्या हो या फिर चेहरे पर नैचरल ग्लो लाना हो, गर्म पानी इसका सही उपाय है। रोज सुबह-सुबह गर्म पानी पीना शुरू कर दें। थोड़े ही दिनों में आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी और बाकी स्किन प्रॉब्लम्स भी दूर हो जाएंगी।
मुंहासे- मुंहासों की समस्या लड़कियों में ही नहीं आजकल लड़कों में भी देखी जा सकती है। इससे बचने के लिए खाली पेट सुबह गुनगुना पानी पिएं। इससे पिंपल्स से भी छुटकारा मिल जाएगा।
भूख बढ़ाए- जिन लोगों को भूख न लगने की समस्या होती है, उन्हें एक ग्लास गुनगुने पानी में काली मिर्च, नमक और नींबू का रस डालकर पीना चाहिए। इससे भूख बढ़ जाती है।
झुर्रियां कम करता है- उल्टा-सीधा खाना खाने से शरीर के अंदर विषैले पदार्थ जम जाते हैं, जो शरीर को अंदर से कमजोर कर देते हैं। इंसान जल्दी बूढ़ा लगने लगता है। इस समस्या को रोकने के लिए सुबह गुनगुना पानी पिएं। यह आपकी त्वचा की झुर्रियों को कम करता है, साथ ही पेट भी साफ रखता है।
वजन कम करता है- अगर वजन कम करना चाहते हैं, तो गुनगुना पानी पीना शुरू कर दें। ये आपको बिना व्यायाम के भी फिट रखेगा। बस रोज सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पिएं। गुनगुना पानी शरीर से अतिरिक्त चर्बी को घटा देता है और आपका शरीर स्लिम होने लगता है।
नाक और गले की समस्या में आराम- अगर नाक और गले में दिक्कत हो तो सांस लेने व कुछ खाने में बड़ी परेशानी होती है। खराश और खांसी भी बड़ी समस्या होती है। इन सभी रोगों से बचने और आराम पाने के लिए गुनगुना पानी से गरारा करें और गर्म पानी पिएं।
पेट साफ रखे- गुनगुना पानी का एक फायदा यह भी है कि यह पेट को साफ रखता है, जिससे पाचन तंत्र ठीक रहता है। इससे पेट ठीक रहता है और कब्ज और पेट दर्द में आराम मिलता है।
गुनगुना पानी पीने के अन्य फायदे- बुखार होने पर अगर प्यास लगे तो ठंडा पानी न पिएं, इसकी जगह गुनगुना पानी पीना फायदेमंद होता है। - ज्यादातर बीमारियां गंदा पानी पीने से होती हैं। ऐसे में गुनगुना पानी को ठंडा करके पीने से पेट की कोई बीमारी नहीं होती है। गुनगुना पानी कफ और सर्दी की परेशानी को दूर करता है। खाली पेट सुबह 1 ग्लास गुनगुना पानी में नींबू डालकर पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर को विटमिन सी भी मिलता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें