expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

रविवार, 16 नवंबर 2025

पिस्ता के फायदे

 

पिस्ता के फायदे

पिस्ता के फायदे


पिस्ता दुनिया भर में सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला खाद्य पदार्थ है। पिस्ता अनाकार्डियासी परिवार के पिस्तासिया जीनस से संबंधित माना जाता हैं। पिस्ता के पेड़ को अपनी पहली उपज देने के लिए के लिए 10-12 साल का लम्बा समय लगता है। इसका खाने योग्य हिस्सा इसके फल के बीच में एक बीज के रूप में होता है। पिस्ता पूरे साल ही उपलब्ध रहता है।|

पिस्ता के औषधीय गुण

पिस्ता के पौष्टिक मूल्य- पिस्ता का बीज पोषक तत्वों और फाइबर आहार का स्त्रोत है| इन छोटे मेवों में लगभग सभी आवश्यक विटामिन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और जरूरी फैटी एसिड होते हैं। अन्य सूखे मेवों की तुलना में पिस्ता में फैट और कैलोरी की मात्रा कम होती है।

वजन घटाने के लिए- बहुत ही कम लोगों को मालूम है कि पिस्ता खाने से वजन कम होता है। पिस्ता में भरपूर मात्रा में फाइबर एवं प्रोटीन पाया जाता है, ये दोनों तत्व आपको अधिक भूख नहीं लगने देते हैं और इससे आप ज्यादा भोजन करने से बच जाते हैं। लगातार 12 हफ्तों तक पिस्ता का सेवन करके आप अपने शरीर के बढ़े वजन में फर्क देख सकते हैं। पिस्ते को स्नैक्स में भी शामिल किया जा सकता है और ज्यादा बेहतर परिणाम के लिए नियमित दिन में दो बार भी पिस्ता खाने की सलाह दी जाती है। इसलिए वजन घटाने के लिए पिस्ता का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।

पिस्ता बालों के लिए है जरूरी- स्वस्थ बालों के लिए बायोटिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। पिस्ता में उपस्थित बायोटिन बालों को गिरने से रोकता है। पिस्ता इसके मॉइस्चराइजिंग गुणवत्ता के कारण बालों के विभाजन को रोकता है। यह स्वस्थ और रेशमी बालों के विकास में मदद करता है।

त्वचा बनती है स्वस्थ- त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन E बहुत जरूरी होता है और यह एंटीऑक्सीडेंट पिस्ता में बहुतायत मात्रा में पाया जाता है। यह त्वचा की झिल्ली की म्यूकस झिल्ली को सेल मेंबरेन से जोड़ने में मदद करता है। इसके अलावा यह हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणों से भी त्वचा को बचाता है और स्किन की बीमारियों से रक्षा करता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है। ज्यादातर लोग अपनी त्वचा को आकर्षक बनाने और सुंदर दिखने के लिए भी पिस्ता खाते हैं।

पाचन में सहायता- पिस्ता फाइबर सामग्री से भरा होता है इसलिए पाचन समस्याओं को ठीक करने में भी यह मदद करता है। एक औंस पिस्ता में लगभग 3 ग्राम तक फाइबर आहार होता है।

मस्तिष्क की शक्ति को बढ़ावा- पिस्ता सेहत को ठीक रखने के साथ ही मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखने का काम करता है। पिस्ता में पाये जाने वाला विटामिन B6 ब्लड में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में सहायक होता है। ब्लड में ऑक्सीजन का सही तरीके से परिवहन होने से यह दिमाग को अधिक सक्रिय बनाता है और मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखता है। यदि आपका दिमाग कमजोर है या आप अधिक सक्रिय होकर काम नहीं कर पाते हैं तो आपको अभी से पिस्ता खाना शुरू कर देना चाहिए।

आंखों के लिए- आंखों के अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में पिस्ता बहुत उपयोगी होता है। इसमें कैरोटीनोइड होते हैं जो आंखों की रक्षा करते है। पिस्ता का सेवन करने से आयु के साथ होने वाली रेटिना क्षति की संभावना कम होती है। इसलिए यदि आप अपनी तेज द्रष्टि बनाए रखना चाहते है तो पिस्ता का नियमित सेवन कर सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें