मुंह के छाले दूर करने के घरेलू नुस्खे

मुंह के छाले दूर करने के घरेलू नुस्खे
मुंह और जीभ के छाले ठीक करने के लिए घरेलु टिप्स- मुंह के छाले बहुत तकलीफदेह होते हैं| मुंह के अंदरुनी हिस्से में होने वाले छाले कई कारणों से होते हैं| कई बार ये पेट साफ न होने की वजह से, हॉर्मोनल संतुलन बिगड़ने की वजह से, चोट लग जाने से या फिर कॉस्मेटिक सर्जरी की वजह से उभर आते हैं| क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप किसी पार्टी में जाने के लिए invited हों जहाँ तरह तरह के खाने-पीने की चीजों का इंतजाम हो लेकिन इसी वक़्त कमबख्त मुंह के छालों ने आपको परेशान कर रखा हो? मेरे साथ तो कई बार ऐसा हो चुका है! लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि ऐसे कई आयुर्वेदिक और घरेलू उपचार हैं जिनकी मदद से हम मुंह के छालों से आसानी के साथ छुटकारा पा सकते हैं| तो आइये जानते हैं कि मुंह के छाले होने के कारण क्या-क्या हैं और हम किस प्रकार इनसे निजात पा सकते हैं| ऐसे में बेहतर होगा कि आप घरेलू उपाय अपनाएं-
मुंह में छाले पड़ने के कारण-
मुंह में छाले होने की तकलीफ अमूमन ज़्यादा गरम और तेज मसालों वाला खाना खाने से होती है|
कई बार पेट ठीक से साफ न होने के कारण भी पेट में गर्मी और गैस जमा होने से भी मुंह में छाले पड़ते हैं|
दाँत और मसूड़ों की सही से सफाई ना रखने पर भी मुंह में bacteria होने लगता हैं|
पाचनतंत्र की खराबी और कब्ज से भी मुंह में छाले पड़ सकते है|
शरीर में Vitamin B एवं Iron की कमी हो जाने पर भी छाले की तकलीफ हो जाती है|
मुंह के छाले दूर करने के घरेलू उपचार-
मुंह के छाले के लिए लहसुन का करे इस्तेमाल-
मुंह के छालों के इलाज के लिए लहसुन बहुत ही कारगर है|
दो से तीन लहसुन की कलियां (Muh ke Chale) लेकर उनका एक पेस्ट बना लें|
अब इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं| लगाने के 15 मिनट बाद उसे Normal पानी से धो लें|
लहसुन में मौजूद एंटी-बायोटिक गुण छालों को जल्दी ठीक होने में मदद करता है|
छाले के लिए बर्फ का करें इस्तेमाल-
बर्फ का इस्तेमाल छालों के लिए काफी लाभदायक है|
छालों पर ठंडी चीज लगाने से बहुत ही जल्दी फायदा मिलता है|
साथ ही साथ ये दर्द और सूजन को भी कम करने का कम करता है|
मुंह के छालों दूध का प्रयोग-
दूध में कैल्शियम मौजूद होता है जो वायरस से लड़ने का काम करता है|
इसलिए ठंडे दूध में रूई भिगोंकर मुंह के छालों पर लगाने से फायदा होगा और आपके मुंह के छाले ठीक होते मिलेगे|
एलोवेरा भी देगा मुंह के छालों में राहत-
एलोवेरा के इस्तेमाल से प्रभावित जगह की जलन कम होने लगती है|
साथ ही एलोवेरा में मौजूद रासायनिक पदार्थ जख्म को जल्दी भरने का काम करते हैं|
छाले के लिए टी ट्री ऑयल का करें इस्तेमाल-
अगर आप छालों को जल्द ठीक करना चाहते है तो टी ट्री ऑयल बेस्ट है|
टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं|
छालों के ऊपर इन्हें लगाने से बहुत जल्द फायदा देखने को मिलता है|
एक दिन में 3 से 4 बार इसे प्रभावित जगह पर लगाने से आराम होते दिखाई पड़ेगा|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें