कीवी के फायदे

कीवी के फायदे
अपने सुंदर रंग और मीठे स्वाद के कारण किवी फल लोगों की पसंद बनता जा रहा है। यह स्वाद ही नही अपने में बहुत से पोषक तत्व और खनिजों को समेंटे हुए है। इसमें विटामिन C, विटामिन E, विटामिन K, फोलेट और पोटेशियम अच्छी मात्रा में होते है। कीवी फ्रूट को बहुत सारे एंटीऑक्सिडेंट के लिए भी जाना जाता है। इसका उपयोग हमारे लिए बेहद लाभकारी होता है। अपने इन गुणों के कारण यह हमरी बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में हमारी मदद करता है।
कीवी लगभग हर मौसम में मिलने वाला फल हैं, जो मिलता तो है लेकिन काफी कम मात्रा में। यह फल देखने में भले कम आकर्षित लगे लेकिन हमारी अच्छी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। अगर शरीर में सेल्स की कमी हो जाए तो डॉक्टर कीवी फल को खाने की ही सलाह देते है। इसके अलावा और भी कई परेशानियों और बीमारियों में कीवी काफी फायदेमंद साबित होता है।
कीवी के औषधीय गुण
कोलेस्ट्रॉल लेवल के लिए उपयोगी: कीवी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। दिल से जुड़ी कई बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद है।
आंखों के लिए है फायदेमंद: कीवी में ल्यूटिन पाया जाता है, जो हमारी त्वचा और टिशूज को स्वस्थ रखता है। कीवी के सेवन से आंखों की कई बीमारियां दूर रहती है। आंखों की ज्यादातर समस्याएं ऐसी हैं जो इन्हीं ल्यूटिन के नष्ट हो जाने के कारण पैदा होती हैं। इसके अलावा कीवी में भरपूर विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी अच्छी रखता है।
दिल की बीमारियों से बचाव: कीवी में फाइबर भरपूर होता है जो दिल को स्वस्थ रखकर गंभीर बीमारियों से दूर रखता है। इसके सेवन से लिवर, स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक अन्य आदि कई गंभीर बीमारियों का खतरा टला रहता है।
सूजन कम करने में मददगार: कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। ऐसे में अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है तो कीवी का नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कब्ज़ से राहत के लिए: कीवी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। कीवी के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या में भी फायदा होता है। फाइबर की मौजूदगी से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।
वज़न घटाने में मददगार: किवी में कम ग्लाइसीमिक इंडेक्स और हाइ फ़ाइबर कंटेंट होता है। इस वजह से इंसुलिन रश नहीं होता और शरीर में चर्बी नहीं जमा हो पाती है।
इम्यूनिटी बढ़ाए: कीवी फ्रूट में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें: कीवी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड प्रैशर भी कंट्रोल में रहता है। कीवी के सेवन से शरीर में सोडियम का लेवल कम होता है और कार्डियोवस्कुलर रोगों से बचाव होता है। इसके अलावा कीवी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे सूजन की समस्या दूर रहती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें