खरबूजे के फायदे

खरबूजे के फायदे
खरबूजा गर्मी से निजात दिलाने वाला एक शानदार फल है। इसमें भरपूर पानी, खनिज, विटामिन और फायबर होते हैं, जो इसे एक बहुत लाभदायक फल बनाते है। खरबूजा खाने के फायदे गर्मी के मौसम पानी की कमी को दूर करने और पोषक तत्वों को उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते हैं। गर्मी का मौसम आते ही लोगों को तरबूज और खरबूज जैसे फलों आवश्यकता महसूस होने लगती है। खरबूज कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य फल है। खरबूजा खाने के फायदे वजन घटाने, मधुमेह, हृदय को स्वस्थ्य रखने, प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाने, आंखों की दृष्टि बढ़ाने और गुर्दे की पथरी का इलाज करने के लिए होते हैं। इसके अलावा खरबूजा खाने के फायदे में शरीर में पानी की कमी को पूरा करना भी शामिल है जो हमारे लिए बहुत ही आवश्यक है।
खरबूजे में 95 फीसदी पानी के साथ विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इससे शरीर को ठंडक तो मिलती ही है, साथ ही हृदय में जलन की परेशानी भी दूर होती है। वजन कम करने में भी खरबूजा काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा नहीं होती है। साथ ही यह एंटी-ऑक्सीडेंट विटामिन C का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। यह दिल की बीमारी से भी बचाता है। इतना ही नहीं, खरबूजे से त्वचा को भी फायदा पहुंचता है। इसमें विटामिन A पाया जाता है, जो त्वाचा को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।
खरबूजे के औषधीय गुण
खरबूजा शरीर में पानी की कमी की पूर्ति करता है साथ ही इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स आपको ऊर्जावान बना रखने में मदद करते हैं। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है।
इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र को रोकने के साथ-साथ तनाव कम करने में भी मददगार है। यह आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने के साथ-साथ मानसिक शांति भी देगा।
खरबूजे का नियमित रूप से सेवन, दिल के दौरे से आपको बचा सकता है। रक्त की नलिकाओं में रक्त के जमने या थक्का बनने से रोकने में यह कारगर उपाय है। इस तरह से आप दिल के दौरे से बच सकते हैं।
पाचन संबंधी समस्याएं होने पर भोजन के साथ या इसके अलावा खरबूजे को अपनी डाइट में शामिल करें। यह पाचन में सहायक होगा और कब्जियत की समस्या को दूर करेगा।
खरबूजे का सेवन या फिर इसके गूदे को चेहरे पर लगाना, त्वचा के लिए फायदेमंद है। इससे धूप से झुलसी हुई त्वचा ठीक होती है और त्वचा में नमी बरकरार रहने के साथ ही ताजगी दिखाई देती है।
खरबूजे में मौजूद विटामिन A आपकी आंखों, त्वचा व बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है जो आंखों के लिए बेहद लाभप्रद है।
इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और पानी होता है। इसके अलावा इसमें शर्करा की मात्रा भी कम होती है जो आपका वजन बढ़ने से रोकती है।
गर्मी के दिनों में पेट एवं शरीर में गर्मी बढ़ने की समस्या बहुत होती है। इससे बचने के लिए खरबूजा बेहतरीन तरीका है। यह पेट में गर्मी बढ़ने से रोकेगा और गर्मी के दुष्प्रभावों से भी आपको बचाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें