अंगूर के जूस के फायदे

अंगूर के जूस के फायदे
अंगूर एक ऐसा फल है जिसे आप साबुत खा सकते हैं। इनसे न तो छिलका उतारने का झंझट और न ही बीज का निकालने का। वैसे स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं। आमतौर पर अंगूर दो तरह के होते हैं, हल्के हरे रंग के और काले रंग के। लेकिन आकार के आधार पर भी आप इन्हें विभाजित कर सकते हैं। अंगूर को एक विशेष प्रक्रिया के तहत सुखाकर किशमिश का रूप भी दिया जाता है। अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन C, E पाया जाता है।
अंगूर खाना लगभग सभी को पसंद होता है, क्योंकि इसमें न छिलका उतारने की टेंशन न बीज फेंकने का झंझट। इसी कारण से लोग गर्मियों में अंगूर का सेवन सबसे ज्यादा मात्रा में करते हैं। इसके अलावा अंगूर खाने से शरीर को ठंडक पहुंचती है, साथ ही ये प्यास बुझाने में भी कारगर है। शरीर को हेल्दी रखने के साथ ही अंगूर कब्ज, अपचन, थकान, गुर्दे की बीमारियों और आंखों में होने वाले मोतियाबिंद जैसे रोगों से भी बचाता है। अंगूर में विटामिन A, C, B6, फोलेट के अलावा कई प्रकार के मिनरल्स जैसे पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और सेलेनियम भी पाए जाते हैं।
अंगूर के जूस के औषधीय गुण
खांसी के लिए फायदेमंद है: अगर बच्चे या बूढ़ों को खांसी आने की समस्या है, तो आप अंगूर का जूस पी कर इससे छुटकारा पा सकते हैं और अगर आप अंगूर को सुखाकर किशमिश बना ले और दिन में चार पांच बार 3 से 4 किशमिश खा ले तो आपकी खांसी में राहत मिल सकती है।
हड्डियों को बनाता है मजबूत: अगर आपको जोड़ों के दर्द या हड्डियों का कोई दर्द है, तो अंगूर का जूस पीकर इस समस्या को दूर कर सकते हैं। अंगूर का जूस में आयरन कॉपर और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इनका सेवन हड्डियों को मजबूती देने में मदद करता है।
पाचन शक्ति को बढ़ाता है: अगर आपको कोई पेट की समस्या है, जैसे गैस बनना, पेट में जलन हो तो आप अंगूर का जूस को पीकर पेट की समस्या को दूर कर सकते हैं। इससे आपके पेट की गर्मी भी दूर हो जाती है और आपकी पाचन शक्ति बढ़ जाती है।
मधुमेह रोग में लाभकारी: अगर आपको मधुमेह है, या डायबिटीज है, तो अंगूर का जूस आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको ब्लड शुगर की समस्या है, तो आप अंगूर का जूस का सेवन दवा के तौर पर कर सकते हैं।
देखने की क्षमता में सुधार: अगर आप अंगूर का जूस का सेवन रेगुलर करते हैं, तो यह आपके देखने की क्षमता को ज्यादा बढ़ाता है। जिन व्यक्तियों को निकट दृष्टि दोष या दूर दृष्टि दोष है, उनके लिए भी यह बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है।
बालों का झड़ना कम करता है: जब आपके बाल झड़ने लगते हैं, तो इससे यह पता चलता है, कि आपके तनाव की अवस्था और इससे छुटकारा पाने के लिए अंगूर का जूस का सेवन कर सकते हैं। अंगूर का जूस में मौजूद लिनोलिक एसिड हमारे बालों को मजबूत बनाने में सहायक होता है और बालों को स्वस्थ बनाने में भी सहायक होता है, जिससे आपके बाल झड़ने की समस्या दूर हो जाती है।
सिर दर्द में फायदेमंद: यह सिर दर्द को कम करने में भी मदद करता है, अगर इसका सेवन रेगुलर उठ कर खाली पेट किया जाए तो सिर दर्द होने से बच सकते हैं।
त्वचा की समस्या दूर करे: अगर आपको त्वचा की कोई समस्या है, तो आप अंगूर का जूस पी कर उस समस्या का सामना कर सकते हैं, अगर आपको त्वचा की समस्या जैसे त्वचा पर कील मुंहासे होना दाग धब्बे होना इन जैसी समस्या को दूर कर सकते हैं। अगर आप अंगूर के जूस का सेवन रेगुलर करते है, तो आपको त्वचा की कोई समस्या नहीं होती क्योंकि इसमें विटामिन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी त्वचा को सुंदर बनाने में मदद करता है, और चमकदार बनाने में मदद करता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें