वजन बढ़ाने के लिए योग
वजन बढ़ाने के लिए योग
आपने अक्सर देखा होगा की बहुत से लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहते है। एक बार वजन बढ़ जाये तो कम होना थोडा मुश्किल है। पर क्या आप जानते है की बहुत से लोग अपने बढे हुए वजन नहीं बल्कि कम वजन से परेशान है। कुछ लोग इतने दुबले होते है की उन्हें अपना वजन बढ़ाना होता है। हद से ज्यादा दुबलापन भी अच्छा नहीं दीखता। बिलकुल लकड़ी की तरह हाथ पैर होने के कारण दुबले लोगो को सबके बिच उठने बैठने में असहज महसूस होता है। आवश्यकता से अधिक पतला होना भी स्वास्थ्य की दृष्टी से ठीक नहीं है। योग हमारे लिए वाकई फायदेमंद है। योग से आपकी पाचन क्रिया सही रहती है जिससे की आप जो भी खाते है उसका फायदा आपको मिलता है। यह आपके शरीर की मांसपेशियों को विकसित कर मजबूत बनाता है। आइये जानते है वो कौन से योगासन है, जिसके मदद से आपको वजन बढाने में मदद मिलती है।
वजन बढ़ाने के लिए बेहतरीन योगासन
सूर्य नमस्कार- सूर्य नमस्कार में कई आसनों का सार है। इसलिए यह आपके लिए कई तरह से फायदेमंद है। यदि आप नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करते है तो इससे आपके शरीर में स्फूर्ति आती है और स्वस्थ रूप से आपका वजन बढ़ने लगता है। सूर्य नमस्कार आपको स्वस्थ एवं सुन्दर जीवन देने में मदद करता है।
सर्वांगासन- यदि आप जल्दी से अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको सर्वांगासन करना चाहिए। इसमें आपका शरीर 45 डिग्री पर होता है। इसके लिए आपको चारपाई पर लेटकर अपने पैरों को ऊपर की ओर उठाना होता है और आपका बाकी शरीर, कमर और गर्दन सभी नीचे की ओर होंगे सिर्फ आपके पैर हवा में रहेंगे।
भुजंगासन- यह आसन आपके लिए बहुत लाभकारी है। इस आसन में आपको अपने आपको इस तरह से पकड़ना है जैसे आप झूला झूल रहे हों। आपको दरी पर उल्टा लेटना है इसमें आपकी कमर ऊपर की ओर रहेगी और फिर आपको धीरे-धीरे अपने पैर उठाने है यानी कमर की ओर मोड़ने हैं फिर अपने हाथों को साइड से ले जाकर दोनों पंजों को पकड़ना है, ठीक ऐसे जैसे आपका शरीर झूला झूलने लगे। इसके बाद अपना मुंह जितना संभव हो ऊपर की ओर उठाएं।
श्वासन- ये एक ऐसा आसन है जिसके करने से आपके शरीर को ना सिर्फ आराम मिलता है बल्कि ये आपका वजन बढ़ाने में भी लाभकारी हैं। इस आसन को करना भी बहुत आसान है। आपको दरी पर लेट जाना है और आपका पेट ऊपर की ओर रहेगा। इसके बाद आप आंखें बंद कर लें और अपने हाथ-पैरों को ढीला छोड़ दे। आप चाहे तो आधे घंटे तक भी इस आसन को कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें