google-site-verification: googlea0b92aef2d8c87a4.html google.com, pub-,8818566653219942, DIRECT, f08c47fec0942fa0 "स्वास्थ्य संबंधित ताजा जानकारी" 🪫The latest health updates: सेब के फायदे

बुधवार, 19 नवंबर 2025

सेब के फायदे

 

सेब के फायदे

सेब के फायदे


सेब फलों में सबसे ज्यादा गुणकारी माना जाता है। सेब हेल्थ के लिए एक रामबाण फ्रूट है। इसमें मौजूद विटामिन पोषक तत्व हर तरह की बीमारी को दूर करने में मदद करते है। मोटापा हो या फिर पेट से जुड़ी समस्याएं इसे खाने से बहुत राहत मिलती है। जो लोग खाली पेट रोजाना सुबह 1 सेब का सेवन करते हैं, उनकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो जाती है।

सेब में बहुत ज्यादा मात्रा में पौष्टिक तत्व होते हैं। मिनरल और विटामिन से भरपूर सेब में फाइबर भी बहुत होता है। इसमें कॉलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं होता है। सेब को छील कर नहीं खाना चाहिए। सेब अगर खाली पेट खाया जाए तो शरीर का टॉक्सिक (गंदगी) आसानी से बाहर निकल जाएगी. एनर्जी ज्यादा मिलेगी। सेब के छिलके पेक्टिन जैसे डाइटरी फाइबर में समृद्ध हैं।

सेब के औषधीय गुण

खून की कमी: आयरन की कमी होने पर शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। इसका सीधा असर खून पर पड़ता है। रोजाना खाली पेट सेब का सेवन करने से एनिमिया से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो खून को साफ करने का भी काम करता है। 

कब्ज से छुटकारा: सुबह पेट न साफ हो तो सारा दिन परेशानी रहती है। कब्ज,गैस और पाचन क्रिया से परेशान हैं तो खाली पेट सेब का सेवन करें। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज को धीरे-धीरे बिना नुकसान कम करता है। इसकी जगह पर सेब का मुरब्बा भी खा सकते हैं।

दांत मजबूत: सेब बैक्टीरिया और वायरस को दूर भगाता है। इससे दांत से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। पायरिया रोगी को सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। इसका छिलका कैविटी को दूर करने का भी काम करता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल: सेब डायबिटीज रोगी के लिए बैस्ट है। सेब को छिलके समेत खाने से खून में शूगर लेवल कंट्रोल रहता है।

हड्डियां मजबूत: कैल्शियम से भरपूर सेब का रोजाना सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। हमेशा थकान महसूस होती है तो खाली पेट 1 सेब का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है।

चश्मा हटाए: आजकल बड़ों से लेकर छोटे-छोटे बच्चे भी चश्मा लगाकर घूमते हैं। आंखों की कमजोर होती रोशनी को बढ़ाने के लिए बच्चों को रोजाना 1 सेब खिलाएं।

दमा रोगी के लिए फायदेमंद: सांस की बीमारी यानि दमा से छुटकारा पाने के लिए सेब या फिर सेब के जूस का सेवन करें। सेब में मौजूद फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाता है। इससे दमा रोग से राहत मिलती है।

पाचन क्रिया मजबूत: पाचन क्रिया कमजोर होने से शरीर को कई तरह के रोग घेर लेते हैं। सेब शरीर में मौजूद पीएच के स्तर को नियंत्रित करने का काम करता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।

मोटापा घटाए: मोटाप कई बीमारियों को न्यौता देता है। इसे कम करने के लिए सेब खाना शुरू करें। सेब का फाइबर कैलोरी को बर्न करने में मददगार है।

पथरी बनने से रोके: सिर्फ सेब ही नहीं बल्कि सेब का जूस और सिरका भी सेहत को फल जितना फायदा ही पहुंचाते हैं। पथरी के रोगी को सेब खाने से दर्द से भी राहत मिलती है।

सेब खाने का सबसे सही समय

खाली पेट खाएं सेब: सेब खाने का सर्वाधिक लाभ सुबह इसे खाली पेट लेने से होता है। इससे आपका शरीर सेब में पाये जाने वाले सारे पोषक तत्वों को पूर्णत: इस्तेमाल कर लेता है। सेब में पोषण की कमी नहीं होती है लेकिन ये पोषण तभी उपयोग में लाये जा सकते हैं जब इसका सेवन उचित समय पर किया जाये। खाली पेट सेब खाने के फायदे हैं, क्योंकि इससे आपके शरीर में ऊर्जा पहुँचती है। सुबह के समय आप दूध और सेब खा सकते हैं।

भोजन के बाद या नाश्ते के बाद: भोजन के बाद यदि सेब का सेवन किया जाये तो ये अत्यधिक लाभदायक हो सकता है क्योंकि इससे भरपूर मात्रा में कैलोरीज़ और मिनरल्स मिलते हैं आप इनको खाने के साथ भी खा सकते हैं। सेब में मौजूद चीनी आसानी से शरीर में घुल जाती है और शरीर को अधिकतम पोषक तत्व, और मिनरल्स प्रदान करता है। भोजन के बीच फल खाने से वजन भी कम हो जाता है।

सोते समय कभी करें सेब का सेवन: सोने से पहले सेब का सेवन करना अत्यंत हानिकारक होता है। इससे हमारी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और कई तरह के रोग हमें घेर लेते हैं। ये शरीर में इंसुलिन और शक्कर की मात्रा को बढ़ा देता है जिससे आपको नींद नही आती है और आपके नींद के चक्र का नियंत्रण बिगड़ जाता है। इसलिए यह आवश्यक है कि आप ये याद रखें कि सोने से पहले सेब का सेवन न करें। इसके अतिरिक्त याद रखें कि आप सोने से लगभग 2 घंटे पहले रात्रिभोजन कर लें।

खाने के तुरंत पहले या तुरंत बाद: खाने के तुरंत पहले या तुरंत बाद कभी भी सेब न खाएं क्योंकि यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। खाना खाने के और सेब खाने के बीच में कम से कम 30 मिनट का अंतराल होना चाहिए। इससे आपके शरीर का संतुलन बना रहता है।  खाने के तुरन्त पहले या तुरंत बाद सेब का सेवन करने से आपका खाना पूर्णतः पकता नही है और इस कारण उसमें मौजूद पोषक तत्व भी हमारे शरीर को नही मिल पाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें