google-site-verification: googlea0b92aef2d8c87a4.html google.com, pub-,8818566653219942, DIRECT, f08c47fec0942fa0 "स्वास्थ्य संबंधित ताजा जानकारी" 🪫The latest health updates: सोंठ के फायदे

मंगलवार, 18 नवंबर 2025

सोंठ के फायदे

 

सोंठ के फायदे

सोंठ के फायदे


सूखी अदरक के पीसे हुए पाउडर को सोंठ कहते हैं। सोंठ की तासीर भी अदरक की ही तरह गर्म होती है। जिसकी वजह से उसकी बेहद ही कम मात्रा में सेवन करना सबसे फायदेमंद होता है। सोंठ के फायदे कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोग किये जाते हैं। सोंठ का उपयोग दर्द निवारक के रूप में किया जाता है। यह दर्द से राहत दिलाने के साथ ही सर्दी को ठीक करने, पेट के संक्रमण का इलाज करने और वजन घटाने में मदद करती है।

अदरक हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन हर मौसम में और हर जगह पर इसकी उपलब्धता होना संभव नहीं है। इसलिए अदरक को विशेष परिस्थितियों में सुखा कर उपयोग के लिए तैयार किया जाता है। इस सूखी हुई अदरक को ही सोंठ कहते हैं। इसे आप सूखे पाउडर के रूप में उपयोग कर सकते हैं। सोंठ पाउडर का रंग धूमिल सफेद होता है। इसे स्‍टोर करना बहुत ही आसान होता है क्‍योंकि इसकी शेल्फ लाइफ लगभग 1 वर्ष की होती है।

सोंठ के औषधीय गुण

जोड़ों के दर्द में सूखी अदरक, जिसे हम सोंठ कहते हैं, काफी लाभदायक होती है। सोंठ, जायफल को पीसकर तिल के तिल के में डालकर, उसमें भीगी हुई पट्टी जोड़ों पर लगाने से आराम मिल सकता है। इसके अलावा उबले हुए पानी के साथ शहद और अदरक पाउडर को पीने से गठिया में लाभ होता है।


सि‍रदर्द, माइग्रेन, गर्दन और शरीर का दर्द होने पर सूखी अदरक और पानी का लेप बनाकर लगाने से आराम मिलता है। इसे सूंघने से छींक आने पर भी सि‍र दर्द को आराम पहुंचाता है।


सोंठ, हींग और काला नमक मिलाकर लेने से गैस की समस्या में लाभ होता है। पिसी हुई सोंठ और कैरम के बीजों को नींबू के रस में भि‍गोकर छाया में सुखाकर प्रतिदिन सुबह लेने से गैस और पेडू के दर्द में आराम मिलता है। 


पेट दर्द, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में इसे पीसकर हींग और सेंधा नमक के साथ लेने से आाम मिलता है। इसके अलावा इसे पानी के साथ उबालकर बार-बार पीने से डायरिया में काफी लाभ मिलता है।


अदरक में थर्मोजेनिक एजेंट नामक तत्व होता है जो वसा को जलाने में मदद करता है, जिससे वजन आसानी से कम होता है। गरम पानी के साथ इसका सेवन मोटापे को कम करने में सहायक है। 


यह पाचनक्रिया को दुरूस्त कर वजन कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह रक्त में मौजूद शर्करा के स्तर को नियंत्रित कर, वसा को सक्रिय करता है।


सोंठ को दूध में उबालकर, ठंडा करके पीने से हिचकी आना बंद हो जाती है। पसलियों में दर्द होने पर इसे पानी में उबालकर ठंडा कर दिन में कम से कम चार बार पीने से लाभ होता है।


जी मचलाने, ठण्ड में पसीना आने, चक्कर आने और उल्टी आने जैसी समस्याओं को कम करने में यह बेहद फायदेमंद है। यह गर्भवती महिलाओं की समस्याओं को कुछ हद तक कम करने में सहायक है।


अदरक पसीने को बढ़ाता है जो शरीर के तापमान को कम कर सकता है। यह प्रक्रिया जुखाम और बुखार के उपचार में सहायक हो सकेगा। यह शरीर के विषाक्तों से छुटकारा दिलाने में सहायक है।


सोंठ नीम के पत्ते या निंबोली पीसकर उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर गोलियां बना लें। गोली को मामूली गर्म कर आंखों पर बांधने से आंखों की पीड़ा कम होती है।


यह पसीने को निकालने में सहायक है, जिससे शरीर का तापमान कम हो सकता है और शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे बुखार में भी आराम मिलता है। शहद के साथ इसे खाने से बुखार कम होता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें