केसर के फायदे

केसर के फायदे
केसर एक लोकप्रिय मसाला है, जिसे क्रोकस सैटाइवस नाम के फूल से निकाला जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम भी क्रोकस सैटाइवस है और इसका इस्तेमाल एक मसाले और कलर एजेंट के रूप में किया जाता है। यह दिखने में छोटे-छोटे धागों जैसा होता है। भारत के विभिन्न भाषाओं में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे हिंदी में केसर, बंगाली में जाफरान, तमिल में कुमकुमापू, तेलुगु में कुमकुमा पुब्बा और अरबी भाषा में जाफरान आदि।
केसर की गिनती दुनिया के सबसे महंगे मसालों में की जाती है। इसका आकर्षक रंग और खुशबू इसे सबसे अलग बनाती है। इसका इस्तेमाल दूध या दूध से बने पकवानों में ज्यादा किया जाता है। आपको जानकर हैरान होगी कि केसर को जायके के अलावा अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। इस लेख में हम आपको केसर के विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं। जानिए केसर किस प्रकार आपको स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकता है।
केसर के औषधीय गुण
गठिया का इलाज: अर्थराइटिस जैसे हड्डी रोगों के लिए केसर खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। केसर क्रोसेटिन नामक एक खास तत्व से समृद्ध होता है, जो गठिया के इलाज में मदद कर सकता है।
आंखों की रोशनी में सुधार: केसर के फायदे में आंखों की रोशनी में सुधार होना भी शामिल है। केसर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होता है, जो एएमडी (बढ़ती उम्र से जुड़ा नेत्र रोग) पर प्रभावी असर दिखा सकता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण रेटिना स्ट्रेस से छुटकारा दिलाने का काम भी कर सकते हैं।
अनिद्रा: केसर के गुण में अनिद्रा से छुटकारा भी शामिल है। यह युवाओं में अवसाद को कम कर सकता है, जिससे एक अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है।
पाचन को बढ़ावा: केसर अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के माध्यम से पाचन को बढ़ावा देने और पाचन विकारों के इलाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह पेप्टिक अल्सर और अल्सरेटिव कोलाइटिस के इलाज में भी फायदा दिखा सकता है।
हृदय स्वास्थ्य: केसर के फायदे में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी शामिल है, जो आर्टरी और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। केसर के एंटीइंफ्लेमेटरी गुण हृदय पर अपना सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। केसर राइबोफ्लेविन का एक बड़ा स्त्रोत माना जाता है, जो हृदय के लिए महत्वपूर्ण विटामिन के रूप में काम करता है।
लिवर स्वास्थ्य: लीवर मेटास्टेसिस से पीड़ित रोगियों पर केसर अपना सकारात्मक प्रभाव दिखा सकता है। लीवर के खराब होने पर केसर उसे सुरक्षा प्रदान कर सकता है। यह लीवर विषाक्तता (टॉक्सिसिटी) के उपचार में भी मददगार साबित हो सकता है।
अस्थमा का इलाज: सांस संबंधी समस्याओं के लिए केसर का उपयोग प्राचीन काल से किया जा रहा है।
चमकदार त्वचा: त्वचा को चमकदार बनाने के लिए भी केसर आपकी मदद कर सकता है। यह विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध होता है, जो त्वचा को सूर्य की तेज किरणों और मुक्त कणों से दूर रखने का काम करता है। जिससे त्वचा की प्राकृतिक चमक बनी रहती है।
मुंहासे और दाग धब्बों का इलाज: केसर में एक खास तत्व क्रोसेटिनसे समृद्ध होता है। इसके अलावा केसर में मौजूद विटामिन सी चेहरे को मुक्त कणों और सूर्य की हानिकारक पैराबैंगनी किरणों से दूर रखता है, जिससे त्वचा को दाग धब्बों से बचाया जा सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें