नीम के जूस के फायदे

नीम के जूस के फायदे
नीम एक आयुर्वेदिक दवाई है, जिसके कई सारे स्वास्थ्यवर्धक फायदे हैं। नीम, हमारे शरीर, त्वचा और बालों के लिये बहुत फायदेमंद है। इसका कडुआ स्वाद बहुत से लोगो को खराब लगता है, इसलिये वे इसे चाह कर भी नहीं खा पाते। इसी कारण नीम का रस पीना ज्यादा आसान होता है।
नीम का जूस, नीम के पौधे के फल और पत्तियों से निकाला जाता है। नीम के जूस के फायदे इसके आयुर्वेदिक गुणों के कारण और बढ़ जाते हैं। नीम एक आयुर्वेदिक पेड़ है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ है। इसका कड़वा स्वाद लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे आयुर्वेदिक दवा के रूप मे उपयोग किया जाता है। नीम कई स्वास्थ्य और सौंदर्य प्रसाधन की समस्याओं के लिए अविश्वसनीय इलाज प्रदान करता है। यह सदियों पुरानी एक आयुर्वेदिक खोज है। आयुर्वेद अति प्राचीन काल से रोगों के इलाज के लिए नीम का इस्तेमाल करता आया है। नीम का रस पीने के बहुत स्वास्थ्य लाभ है, यही कारण है, की कड़वा होने के बावजूद दुनिया के बहुत से लोग इसका इस्तेमाल दैनिक तौर पर करते है।
नीम के जूस के औषधीय गुण
शरीर की गंदगी साफ करे: नीम जूस पीने से, शरीर की गंदगी निकल जाती है। जिससे बालों की क्वालिटी, त्वचा की कामुकता और डायजेशन अच्छा हो जाता है।
मधुमेह रोगियों के लिये भी फायदेमंद: अगर आप रोजाना नीम जूस पिएंगे तो आपका ब्लड शुगर लेवल बिल्कुल कंट्रोल में हो जाएगा।
आंखों की रोशनी बढ़ाए: नीम के रस की दो बूंदे आंखो में डालने से आंखो की रोशनी बढ़ती है और अगर कन्जंगक्टवाइटिस हो गया है, तो वह भी जल्द ठीक हो जाता है।
पीलिया में फायदा: नीम की पत्तियों के रस और शहद को २:१ के अनुपात में पीने से पीलिया में फायदा होता है, और इसको कान में डालने से कान के विकारों में भी फायदा होता है।
खून साफ करे: नीम एक रक्त-शोधक औषधि है, यह बुरे कैलेस्ट्रोल को कम या नष्ट करता है। नीम का महीने में 10 दिन तक सेवन करते रहने से हार्ट अटैक की बीमारी दूर हो सकती है।
मलेरिया रोग में फायदेमंद: नीम के रस का फायदा मलेरिया रोग में किया जाता है। नीम वाइरस के विकास को रोकता है, और लीवर की कार्यक्षमता को मजबूत करता है।
मुंहासों से मुक्ति: नीम में एंटी इंफ्लेमेट्री तत्व पाए जाते हैं, नीम का अर्क पिंपल और एक्ने से मुक्ति दिलाने के लिये बहुत अच्छा माना जाता है। इसके अलावा नीम जूस शरीर की रंगत निखारने में भी असरदार है।
चिकन पॉक्स के निशान मिटाए: शरीर पर चिकन पॉक्स के निशान को साफ करने के लिये, नीम के रस से मसाज करें। इसके अलावा त्वचा संबंधी रोग, जैसे एक्जिमा और स्मॉल पॉक्स भी इसके रस पीने से दूर हो जाते हैं।
पायरिया में लाभदायक: मसूड़ों से खून आने और पायरिया होने पर नीम के तने की भीतरी छाल या पत्तों को पानी में औंटकर कुल्ला करने से लाभ होता है। इससे मसूड़े और दाँत मजबूत होते हैं। नीम के फूलों का काढ़ा बनाकर पीने से भी इसमें लाभ होता है। नीम का दातुन नित्य करने से दांतों के अन्दर पाये जाने वाले कीटाणु नष्ट होते हैं। दाँत चमकीला एवं मसूड़े मजबूत व निरोग होते हैं। इससे चित्त प्रसन्न रहता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें