आम के पत्तों के औषधीय गुण

आम के पत्तों के औषधीय गुण
फलों के राजा कहे जाने वाले आम के फायदे तो सभी जानते ही हैं, यह एक ऐसा फल है जो हर किसी का मन ललचा सकता है। लेकिन क्या आप आम के पत्तों के फायदे जानते हैं। आम के बहुत से स्वास्थ्य लाभ भी आपको पता होगें। लेकिन क्या आपने कभी आम की पत्तियों का उपयोग औषधी के रूप में किया है। जिन पत्तियों को आप बेकार समझते हैं उनके बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आम के पत्तों के लाभ बहुत से लोगों के लिए अज्ञात हैं, लेकिन इनके स्वास्थ्य लाभों को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। यह मधुमेह, रक्तचाप और खसरा आदि बीमारियों के उपचार में मदद करते है। इस लेख में आप आम के पत्तों के फायदे और नुकसान की जानकारी प्राप्त करेंगे।
आम के पत्तों के फायदे
आम के पत्तों के पोषक तत्व- इस औषधीय गुणों वाले पेड़ की पत्तियों में विटामिन ए, बी, सी, तांबा, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पदार्थ भरपूर मात्रा में होते हैं। आम के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं क्योकि इन फ्लेवोनॉयड्स और फिनोल की उच्च मात्रा होती है। आम के पत्तों में एंटीमिक्राबियल गुण भी होते हैं जो विभिन्न बीमारियों के उपचार में मदद कर सकते हैं।
आम के पत्तों के फायदे- पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होने के कारण आम के पत्ते हमें बहुत से स्वास्थय लाभ प्रदान करते हैं। आम के पत्तों का औषधीय उपयोग कर हम पथरी, कान का दर्द, त्वचा की जलन, पेट की समस्याओं आदि परेशानियों से बच सकते हैं।आइए जाने आम के पत्ते के फायदे जो आपको स्वास्थय लाभ प्राप्त करने में मदद करते हैं।
बुखार के लिए- बुखार के दौरान आपके शरीर के तापमान को कम करने के लिए आम के पत्तों का उपयोग किया जाता है। रोगी को राहत दिलाने और शरीर के तापमान को कम करने के लिए आम के पत्तों से निकलने वाले रस का सेवन किया जाता है। हालांकि आपको यह पता होना चाहिए कि बुखार आपके शरीर में एक रक्षा तंत्र का काम करता है, जो हमें बहुत सी समस्याओं से बचाता है। आम की पत्तियों का सेवन करने से कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होते हैं। लेकिन आपको यह सलाह दी जाती है कि इसका अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक मात्रा में सेवन करने से इसके कुछ गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं।
शुगर के लिए- डायिबिटिक के लोगों के लिए आम के पत्तों के फायदे बहुत उपयोगी होते हैं। आम के पत्तों में एंथोसाइनिडिन नामक टैनिन होते हैं जो प्रारंभिक मधुमेह के इलाज में मदद करते हैं। आम की सूखी पत्तियों का पाउडर बनाकर या इसकी पत्तियों का काढ़ा बनाकर उपयोग किया जाता है। यह मधुमेह एंजियोपैथी और मधुमेह रेटिनोपैथी के इलाज में भी मदद करता है। इसके लिए आम के सूखे पत्ते या इसके पाउडर को एक कप पानी मे रात भर भीगने दें और अगली सुबह इस पानी को छान कर पीयें। इसका सेवन करने से मधुमेह के लक्षणों से छुटकारा मिल सकता है।
रखे पेट को स्वस्थ- पेट को स्वस्थ रखने के लिए आप आम के पत्तों को उबालें और फिर इसे किसी बर्तन में रात भर के लिए ढ़क कर रख दें। अगली सुबह इस पानी को छाने और खाली पेट इसका सेवन करें। इस पानी का नियमित रूप से सेवन करें। यह आपके पेट के लिए एक टॉनिक का काम करता है और पेट से संबंधित अन्य समस्याओं को भी दूर करता है।
ब्लड प्रेशर को करे कम- उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए आम के पत्ते के फायदे किसी औषधी से कम नहीं हैं। आम के पत्ते रक्तचाप को कम कर सकते हैं क्योंकि इनमें हाइपोटेंसिव के गुण होते हैं। जो रक्त वाहिकाओं को मजबूत करने और वैरिकाज- वेंस की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें