google-site-verification: googlea0b92aef2d8c87a4.html google.com, pub-,8818566653219942, DIRECT, f08c47fec0942fa0 "स्वास्थ्य संबंधित ताजा जानकारी" 🪫The latest health updates: अशोक वृक्ष के औषधीय गुण

गुरुवार, 13 नवंबर 2025

अशोक वृक्ष के औषधीय गुण

 

अशोक वृक्ष के औषधीय गुण

अशोक वृक्ष के औषधीय गुण


अशोक मुख्य रूप से वर्षा वाले वनों को पेड़ है और यह सुस्वादित पत्तों और सुंदर नारंगी-पीले फूलों से भरा होता है। फूल के गुच्छे भारी औऱ सुगंधित होते हैं। अशोक का पेट आमतौर पर हिमालय की तलहटी में ज्यादा पाया जाता है। अशोक का पेड़ महिलाओं के लिए वरदान माना जाता है। क्योंकि यह स्त्रियों की कई सारी समस्याओं एवं बीमारियों को ठीक करता है और उन्हें जवान बनाए रखने में भी मदद करता है। स्त्रियों के शरीर में होने वाले दर्द को यह दूर करने में लाभकारी होता है और उन्हें स्वस्थ रखने में सहायक होता है। इस आर्टिकल में हम आपको अशोक के पेड़ के फायदे के विषय में बताएंगे।

अशोक के पेड़ में बहुत सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं और इसके तने पत्ते और फूलों को कई जगहों पर लोग सुखाकर अपने घरों में रखते है अशोक के पेड़ के बीज फूल और छालों का उपयोग टोनिक और कैप्सूल बनाने में किया जाता है और भारत में कई तरह की बीमारियों को ठीक करने के लिए अशोक के पेड़ का उपयोग किया जाता है।

अशोक वृक्ष के फायदे

स्किन का रंग साफ करने में- अशोक का पेड प्राकृतिक रूप से त्वचा के रंग को बेहतर करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह खून को प्यूरिफाई करता है और त्वचा के एलर्जी से बचाता है। यह विषाक्त पदार्थों को दूर कर त्वचा के रंग को साफ करने में मदद करता है। अशोक के पेड़ के छाल का अर्क त्वचा के जलन को दूर करने में बहुत लाभप्रद माना जाता है।


दर्द निवारक के रूप में- अशोक के पेड़ में कई तरह के दर्द निवारक गुण पाये जाते हैं और यह सुरक्षित रूप से एनाल्जेसिक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अशोक के पेड़ का छाल उतारकर और उसका महीन पेस्ट बनाकर लगाने से घुटनों एवं पैरों के दर्द से छुटकारा मिल जाता है।


त्वचा के लिए- अशोक का उपयोग त्वचा के रंग में सुधार करता है।  यह रक्त को शुद्ध रखता है और त्वचा की एलर्जी दूर रखने में मदत करता है।  यह रंग को साफ़ करने का काम करता है।  इसके अलावा अशोक का उपयोग त्वचा की जलन को भी शांत करने के लोए किया जा सकता है इसके लिए अशोका फूलों और पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें और प्रभावित त्वचा पर रगड़ें।


मधुमेह में- इसके कई बड़े फायदों में एक फायदा यह भी है कि अशोक के सूखे फूलों का इस्तेमाल करने से डायबिटीज को दूर करने में फायदा मिलता है। इसके फूलों की बनी टॉनिक या रेगुलर सूखे फूलों को सेवन करने से मधुमेह रोगियों को इस रोग से राहत मिलती है।


इंफेक्शन दूर करने में- कवकों एवं जीवाणुओं के इंफेक्शन को दूर करने में अशोक के पेड़ की छाल बहुत ही लाभदायक होती है। इसके छाल में बहुत सारे गुण पाये जाते हैं। यह शरीर को प्यूरीफाई करने का काम करता है और शरीर के संक्रमण को भी दूर करता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें