google-site-verification: googlea0b92aef2d8c87a4.html google.com, pub-,8818566653219942, DIRECT, f08c47fec0942fa0 "स्वास्थ्य संबंधित ताजा जानकारी" 🪫The latest health updates: स्वस्थ जीवन सफलता की कुंजी

शनिवार, 15 नवंबर 2025

स्वस्थ जीवन सफलता की कुंजी

 

स्वस्थ जीवन सफलता की कुंजी

स्वस्थ जीवन सफलता की कुंजी


किसी भी व्यक्ति को अगर किसी भी कार्य में सफलता पानी है तो इसके लिए सबसे पहले उसके शरीर का स्वस्थ होना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि जब तक स्वास्थ्य अच्छा नहीं होगा तब तक सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती है। जिस मनुष्य का स्वास्थ्य अच्छा होता है उस मनुष्य का मस्तिष्क, सोचने-समझने की क्षमता तथा कार्य के प्रति निष्ठा सही होती है और तभी वह मनुष्य किसी भी कार्य को करने में सफलता प्राप्त कर पाता है। इसलिए स्वस्थ जीवन ही सफलता प्राप्त करने की कुंजी है।

स्वस्थ जीवन के लिए उपयोगी बातें

पानी- सभी व्यक्तियों को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन सुबह के समय में बिस्तर से उठकर कुछ समय के लिए पालथी मारकर बैठना चाहिए और कम से कम 1 से 3 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्तियों को प्रतिदिन कम से कम 10 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए।

व्यायाम- सभी व्यक्तियों को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन सुबह के समय में आधे घण्टे तक व्यायाम करना चाहिए तथा सैर या जॉगिंग करनी चाहिए। सभी व्यक्तियों को आसन, सूर्य-नमस्कार, बागवानी, तैराकी, व्यायाम तथा खेल आदि क्रियाएं करनी चाहिए, जिनके फलस्वरूप स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है। भोजन करने के बाद कम से कम 20 मिनट तक टहलना चाहिए जिसके फलस्वरूप स्वास्थ्य सही रहता है।

भोजन- कभी भी भूख से ज्यादा भोजन नहीं करना चाहिए तथा जितना आवश्यक हो उतना ही भोजन करना चाहिए। भोजन को अच्छी तरह से चबाकर तथा धीरे-धीरे और शांतिपूर्वक खाना चाहिए। दिन में केवल 2 बार ही भोजन करना चाहिए। सुबह के समय में कम से कम 8-10 बजे के बीच में भोजन करना चाहिए तथा शाम के समय में 5-7 बजे के बीच में भोजन कर लेना चाहिए। ऐसा करने से स्वास्थ्य हमेशा सही रहता है। भोजन में कच्चे पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए जैसे- अंकुरित चीजें, ताजी और पत्तेदार हरी सब्जियां, सलाद, फलों का रस, नींबू तथा शहद मिला हुआ पानी, मौसम के अनुसार फल आदि। दूध की जगह छाछ या दही का अधिक उपयोग करना चाहिए।

कम उपयोग करने वाली चीजें-

मिर्च-मसाले, दालें, घी, आइसक्रीम, क्रीम, नमक, मिठाईयां, गिरीदार चीजें तथा पकाई हुई चीजों का भोजन में बहुत ही कम उपयोग करना चाहिए।


अधिक वजन उठाने का कार्य नहीं करना चाहिए।


बहुत ज्यादा कठिन व्यायाम नहीं करना चाहिए।


ऊंची एड़ी के जूते नहीं पहनने चाहिए।


टी.वी. तथा फिल्में आदि ज्यादा नहीं देखनी चाहिए।


अभ्यास व नियमित दिनचर्या -

अपनी आंखों को स्वस्थ बनाये रखने के लिए प्रतिदिन सुबह तथा शाम के समय में त्रिफला के पानी से आंखों को धोना चाहिए।


दिन में 1 बार नमक मिले गुनगुने पानी से गरारे करने चाहिए, इसके फलस्वरूप स्वास्थ्य सही बना रहता है।


यदि कब्ज की शिकायत हो तो कुछ दिनों तक लगातार गुनगुने पानी से एनिमा क्रिया करनी चाहिए और पेट को साफ करना चाहिए।


सप्ताह में कम से कम 1 बार शरीर की मालिश करनी चाहिए, जिसके फलस्वरूप शरीर का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।


हर समय खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए तथा सभी व्यक्तियों से हंसना-बोलना चाहिए। प्रतिदिन 2 बार माथे या आंखों पर पानी के छींटे मारने चाहिए तथा मुंह पर पानी मारना चाहिए जिसके फलस्वरूप स्वास्थ्य सही रहता है।


कुछ सावधानियां-

फलों और सब्जियों को खाने से पहले अच्छी तरह से धो लेना चाहिए तथा जो फल छीलकर खाने वाले हो उसे छीलकर ही खाने चाहिए। किसी भी सब्जी तथा फलों को काटने से पहले अच्छी तरह से धो लेना चाहिए क्योंकि इन पर कीटनाशी तथा अन्य दूषित तत्व जमे होते हैं।


टी.वी. तथा पिक्चर आदि देखने के लिए उचित दूरी पर बैठकर देखें क्योंकि इससे आंखे खराब हो सकती हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें