गन्ने के जूस के फायदे

गन्ने के जूस के फायदे
गन्ने की खेती इससे प्राप्त मीठे रस के लिए की जाती है। गन्ने से ही चीनी व गुड़ जैसे उत्पादों का निर्माण किया जाता है। इन सबके अलावा, गन्ने का रस गर्मियों का सबसे खास पेय है। यह निर्जलीकरण से बचाने का काम करता है, और शरीर को थकान से मुक्त कर तरोताजा करता है। भारत में व्यापक रूप से गन्ने के रस का इस्तेमाल पीलिया, बदहजमी रोगों के उपचार में किया जाता है। आंतरिक स्वास्थ्य के अलावा, इसका प्रयोग त्वचा के लिए भी किया जाता है।
गन्ने का रस केवल आपको कड़ी गर्मी से ही नहीं बचाता है, बल्कि कई बीमारियों से भी दूर रखता है। इसे पीने से आपको भरपूर ऊर्जा मिलती है। ये आपको डीहाइड्रेशन से भी बचाता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनसे हड्डियां मजबूत बनती हैं और दांतों की समस्या भी कम होती है। यह जूस ना सिर्फ शरीर से गर्मी को दूर करता है, बल्कि इस मौसम होने वाली कई परेशानियों में भी राहत देता है । इसीलिए इस जूस का सेवन रोजाना करें, लेकिन चिलचिलाती धूप में आने के बाद थोड़ी देर रुककर इसे पिएं । बिना बर्फ के यह जूस ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि बर्फ वाला गन्ने का रस कई लोगों के लिए सर्दी खांसी की वजह बन सकता है।
गन्ने के जूस के औषधीय गुण
ह्रदय रोगों से बचाव: यह रस दिल की बीमारियों जैसे दिल के दौरे के लिए भी बचावकारी है। गन्ने का रस से शरीर में कॉलेस्ट्रोल और ट्राईग्लिसराइड का स्तर गिरता है। इस तरह धमनियों में फैट नहीं जमता और दिल व शरीर के अंगों के बीच खूब का बहाव अच्छा रहता है।
थकान करे कम: गन्ने में अच्छी मात्रा में काइब्रोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम और एनर्जी ड्रिंक में मिलने वाली सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसी वजह से एक ग्लास गन्ने का रस आपने शरीर को एनर्जी से भर थकान खत्म कर देता है।
एसिडिटी से दिलाए राहत: जो लोग पेट में बार-बार होने वाली एसिडिटी से परेशान हों, वो इसका सेवन करें। साथ ही यह पेट में जलन में भी राहत देता है।
इम्यून सिस्टम करे बूस्ट: जल्दी बीमार पड़ना, हर वक्त थकान रहना, जरा-सी मेहनत करने से सांस फूलना और शरीर में दर्द रहने जैसी अगर दिक्कतें हो तो गन्ने का रस जरूर पिएं। यह सारे लक्षण कमजोर इम्यून सिस्टम के हैं, जिसे गन्ने का रस बूस्ट कर सकता है।
वजन कम करता है: वजन घटाने के प्राकृतिक नुस्खे के रूप में आप गन्ने के रस का सेवन शुरू कर सकते हैं। गन्ना फाइबर से युक्त होता है, जो शरीर से अतिरिक्त चर्बी को हटाने का काम कर सकता है। फाइबर शरीर में फैट को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है।
पाचन स्वास्थ्य: अगर आप पाचन समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको जल्द गन्ने के रस का सेवन शुरू कर देना चाहिए। गन्ना पोटैशियम से समृद्ध होता है, जो पेट को संतुलित रखने में मदद करता है और पाचन क्रिया को सरल बनाता है।
बुखार करे ठीक: बच्चे हो या बड़े, बुखार से गर्म शरीर का तापमान कम करने में गन्ने का रस बड़ा फायदेमंद है, खासकर बच्चों को। यह रस शरीर में प्रोटीन की हानि को कम करता है, जिससे बुखार में आराम मिलता है।
पीलिया में दे राहत: सदियों से पीलिया से पीड़ित मरीजों को गन्ने का रस दिया जाता है। क्योंकि इसका जूस पीलिया के कारण लिवर को प्रभावित करने वाला बिलीरुबिन नामक तत्व (लिवर में पाए जाने वाला भूरे-पीले रंग का द्रव्य, जो लाल रक्त कोशिकाओं के टूटने पर बनता है) को कम करता है, जिससे लिवर धीरे-धीरे मजबूत बनता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें