google.com, pub-,8818566653219942, DIRECT, f08c47fec0942fa0 "स्वास्थ्य संबंधित ताजा जानकारी" 🪫The latest health updates: गेंदे के औषधीय गुण expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

गुरुवार, 13 नवंबर 2025

गेंदे के औषधीय गुण

 

गेंदे के औषधीय गुण

गेंदे के औषधीय गुण


गेंदे का फूल देखने में बहुत खूबसूरत लगता है तथा इसकी खुसबू भी बहुत अच्छी होती है।  गेंदे के फूल को पूजा करते समय भगवान पर भी अर्पित किया जाता है।  इसके अलावा यह फूल औषधीय गुणों से भी भरपूर है।  इसलिए इसे त्वचा के उपचार में उपयोग किया जाता है। गेंदे में कई प्रकार के तत्व जैसे कैरोटीनॉयड, ग्लाइकोसाइड, गंध तेल, फैवानॉयड एवं स्टेरोल्स होते हैं जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। गेंदे के फूल में घाव भरने की क्षमता के साथ दर्द दूर करने के गुण भी होते हैं। आइये जानते हैं इस लेख के माध्यम से गेंदे के फूल के औषधीय गुण की जानकारी-

गेंदे के फूल के फायदे

घावों को भरता हैं- गेंदे के फूलों में मौजूद गंध तेल, आर्गेनिक एसिड व स्टेरोल्स घावों को भरते हैं। अगर काम करते वक्त आपका हाथ कट जाए या जल जाए तब गेंदे के फूलों से बनी क्रीम को लगाने से आपको आराम मिलेगा। यह क्रीम घाव के भरने की गति को बढ़ाती है।


रंगरूप को निखारें- गेंदे के फूलों से बनने वाले तेल से चेहरे की मालिश करने पर रक्त परिसंचरण में सुधार होता है। यह प्रक्रिया सामान्य चयापचय के द्वारा उत्पन्न होने वाले विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। माना जाता है कि नियमित रुप से गेंदे के तेल का उपयोग चेहरे के रंग को निखारने में मदद करता है तथा त्वचा की चमक को बरकरार रखता है।


मुंहासों के इलाज में मददगार- मृत त्वचा कोशिकाओं के कारण या ऑपन पोर्स में जमने वाले तेल के कारण आपके चेहरे पर मुंहासे हो सकते हैं।  मुंहासों के स्थान पर जलन या दर्द महसूस होना स्वाभाविक है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप गेंदे के फूलों से बनने वाले उत्पादों का इस्तेमाल कर सकते हैं।


झुर्रियों को घटाते हैं- बढ़ती उम्र के साथ आंखों के आस-पास नजर आने वाली झुर्रियां व फाइन लाइन्स को दूर भगाने में गेंदे के फूल बहुत लाभदायक रहे हैं। गेंदे के फूलों में मौजूद फाइटोकोंस्टिट्यूएंट्स एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करते हैं तथा ऊतकों के पुनर्जनन में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन झुर्रियों से निजात पाने में गेंदे का तेल आपकी मदद करेगा।


अन्य तरीका- इसके अलावा आप एक कांच की शीशी में जैतून के तेल के साथ गेंदे की कुछ सूखी पंखडि़यों को डालकर इसे 10 दिनों के लिए धूप में रखें। अब इस तेल को छानकर, इस्तेमाल के लिए फिर से कांच की शीशी में डालकर रखें। इस तेल का इस्तेमाल लगभग एक साल के लिए किया जा सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें