google-site-verification: googlea0b92aef2d8c87a4.html google.com, pub-,8818566653219942, DIRECT, f08c47fec0942fa0 "स्वास्थ्य संबंधित ताजा जानकारी" 🪫The latest health updates: खजूर के फायदे

रविवार, 16 नवंबर 2025

खजूर के फायदे

खजूर के फायदे

खजूर के फायदे

खजूर के फायदे

खजूर के पेड़ों की खेती सदियों से की जा रही है। खासतौर से मध्‍य पूर्व के देशों में तो खजूर हमेशा से भोजन का अहम हिस्सा रहा है। खजूर की खासियत यह है कि इसे आप फ्रेश भी खा सकते हैं और सुखाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक खजूर की लंबाई तीन से सात सेंटीमीटर तक हो सकती है। जहां पके हुए खजूर का रंग गहरे पीले और लाल रंग का होता है वही सूखा खजूर ज्यादातर भूरे रंग का होता है. मिठास के आधार पर खजूर को तीन हिस्सों में बांटा जाता है- नरम खजूर, हल्का सूखा खजूर और पूरी तरह से सूखा हुआ खजूर। हालांकि खजूर के ये तीनों प्रकार लगभग एक जैसे ही होते हैं लेकिन स्वाद और आकार में थोड़ा बहुत फर्क हो सकता है।

खजूर एक ऐसा फल है जो आपकी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा है। इसमें ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं और माना जाता है कि ये कई बीमारियों को दूर कर सकता है। यहां पर हम आपको खजूर के ऐसे ही कुछ चमत्कारी फायदों के बारे में बता रहे हैं:

खजूर के औषधीय गुण

ऊर्जा बढ़ाने वाला- स्वाद और प्राकृतिक गुणों से भरपूर खजूर आपको ऊर्जा भी देता है। खजूर के रोजाना सेवन से इसके सहायक पोषक तत्व आपको दिनभर थकान महसूस नहीं होने देते। खजूर खाने से दिनभर शरीर में ऊर्जा का संचार इसमें मौजूद पोषक तत्व फ्रूटोज और ग्लूकोज की वजह से होता है।

डाइजेशन सुधारे, भगाए कब्ज- खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र की सफाई करने के काम आता है। अगर पाचन ठीक रहेगा तो कब्ज की शिकायत भी नहीं होगी।

दिल बनाए सेहतमंद- खजूर में मौजूद फाइबर आपके दिल को भी मजबूत और सेहतमंद बनाने का काम करते हैं। खजूर में पोटेशियम भी होता है जो हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक टाल सकता है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल- मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का भी काम करता है। खजूर में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है।

कोलेस्ट्रॉल- खजूर खाने से कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है। एक अध्ययन में बताया गया है कि अगर एक स्वस्थ व्यक्ति खजूर का रोजाना सेवन करता है, तो कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर प्रभावी रूप से असर पड़ता है। खजूर में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को घटाने में भी मदद करता है।

एनीमिया में भी कारगर- रेड ब्लड सेल्स और आयरन की कमी के चलते कई लोगों को एनीमिया की शिकायत हो जाती है। एनीमिया यानी कि शरीर में खून की कमी। खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। ऐसे में यह एनीमिया के उपचार का रामबाण इलाज है। लगातार खजूर का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है।

नहीं लगेंगे दांतों में कीड़े- खजूर में फ्लूरिन पाया जाता है जो दांतों से प्लाक हटाकर कैविटी नहीं होने देता। यही नहीं यह टूथ इनेमल यानी कि दंतवल्क को भी मजबूती देता है।

स्किन और बालों के लिए गुणकारी- विटामिन C से भरपूर खजूर त्वचा के लचीलेपन को बरकरार रखकर उसे कोमल बनाता है। खजूर में मौजूद विटामिन B5 स्ट्रेच मार्क्स हटाने में भी कारगर है। यही नहीं यह बालों को भी स्वस्थ बनाए रखता है. विटामिन B5 की कमी से बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं और दोमुंहे भी हो जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें