ब्रोकली के फायदे

ब्रोकली के फायदे
ब्रोकली एक तरह की सब्जी है, जिसे हम खाने के लिए उपयोग करते हैं। यह सब्जी फूलगोभी प्रजाति की होती है, लेकिन इसका स्वाद फूलगोभी से अलग होता है। ब्रोकली नाम इटेलियन शब्द ब्रोक्कोलो से आया है, जिसका मतलब होता है गोभी के फूल की शिखाI ब्रोकली के लाभ अनेक हैं। इसके सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है। ब्रोकली देखने में फूलगोभी जैसी होती है, लेकिन रंग में अंतर होता है। फूलगोभी सफ़ेद रंग की होती है जबकि ब्रोकली गाढ़े हरे रंग, बैंगनी और सफ़ेद रंगों में पायी जाती है। यह कच्ची और उबाल कर दोनों रूप में खाई जा सकती है।
ब्रोकली में प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन A, C और कई दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें फ़ाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाते हैं। इसमें कई प्रकार के लवण भी पाए जाते हैं जो शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं। भारत के मैदानी इलाकों में जाड़ों में और ठंडे क्षेत्र जैसे उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में इसकी खेती होती है। ब्रोकली गोभी साधारण गोभी से थोड़ा महंगी मिलती है। बड़े महानगरों, होटलों में इनकी काफी मांग है.
ब्रोकली की सब्जी खाने वालों को ख़ूब सारा न्यूट्रीशन मिलता है। ब्रोकोली को पकाकर खाने की अपेक्षा उसे उबालकर खाना कहीं अधिक फ़ायदेमंद होता है। ब्रोकली की सब्जी अनेक पोषक तत्त्वों का स्रोत है। आप ब्रोकली का सलाद, करी, सूप या तल-भूनकर खा सकते हैं। इससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
ब्रोकली के औषधीय गुण
दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए: ब्रोकोली में कैरेटेनॉयड्स ल्यूटिन पाया जाता है। ये दिल की धमनियों को स्वस्थ बनाए रखता है। इसके सेवन से दिल का दौरा पड़ने और अन्य बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है। इसमें मौजूद पोटैशियम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने नहीं देता है।
इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार: ब्रोकोली में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। विटामिन सी शरीर में इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने और संक्रमण से बचाव में मदद करता है।
इम्यून पॉवर: रोगों से लड़ने के लिए आपके शरीर में इम्यूनिटी अधिक होनी चाहिए। ब्रोकोली में उपस्थित विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाता है।
मधुमेह: मधुमेह और हड्डियों का कैल्शियम खोना आज एक आम बात हो चली है, ब्रोकोली में पाया जाने वाला क्रोमियम आपको इन समस्याओं से बचाने में कारगर हो सकता है।
आंखों की देखभाल: मोतियाबिंद और मस्कुलर डीजेनरेशन जैसी समस्याओं से बचना है, तो ब्रोकली खाएं, क्योंकि इसमें बीटा-कैटरीन नामक पोषक तत्त्व होता है। साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ती है।
त्वचा की देखभाल: अपनी त्वचा पर यूवी रेडिएशन और सूजन के प्रभाव को कम करने के लिए ब्रोकली का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें सल्फ़ोरापेन पाया जाता है।
पोषण: ब्रोकली में कैल्शियम, फ़ास्फ़ोरस, मैग्नीशियम और ज़िंक होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसी कारण वृद्धों और गर्भवती महिलाओं को ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। ब्रोकोली खाने से बोन डेंसिटी बढ़ती है।
एनीमिया: आयरन और फ़ोलेट पाये जाने के कारण ब्रोकोली आपको एनीमिया और एल्ज़ाइमर से बचा सकता है।
रक्तचाप: ब्रोकली खाने से फ़ाइबर, क्रोमियम और पोटेशियम पोषक तत्व मिलते हैं। इसलिए ब्रोकली की सब्जी खाकर ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है।
वजन नियंत्रण: वजन घटाने की चाह रखने वालों के लिए ब्रोकोली वरदान है क्योंकि इसमें लो कैलोरी होती है।
कोलाइटिस: आंतों में सूजन और इंफेक्शन होना कोलाइटिस कहलाता है। ब्रोकली का सेवन करने से आंतें स्वस्थ रहती हैं। ब्रोकली में पाए जाने वाले घुलनशील तंतु और रेशे आहारनली में हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते हैं। जिससे कोलाइटिस खत्म हो जाती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें