प्याज़ के फायदे

प्याज़ के फायदे
मूल रूप से प्याज को सब्जी माना गया है। प्याज का इस्तेमाल खाना बनाने में किया जाता है। वहीं, इसे कच्चा भी खाया जा सकता है और इसकी चटनी व आचार भी बनता है। इसका स्वाद तीखा और तेज होता है। इसे किसी भी तरह के मौसम में आसानी से उगाया जा सकता है। अगर इसके पौधे की बात करें, तो वैज्ञानिक इसे तना मानते हैं, जो जमीन के अंदर रहता है। यह पौधे को ठीक तरह से बढ़ने में मदद करता है।
इसमें उपस्थित पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी हैं। प्याज में बहुत से एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं जो शरीर में उपस्थित फ्री पार्टिकल्स को इनएक्टिव कर देते हैं। वैसे तो प्याज को खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन कई देशों जैसे मिस्र में इससे पूजा भी की जाती है। लोग अपने घरों में कई सदियों से प्याज का इस्तेमाल कर रहे हैं।
प्याज़ के औषधीय गुण
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए प्याज बहुत फायदेमंद है। यह न केवल कई तरह की बीमारियों से आपको बचाता है, बल्कि सब्जियों में पकाने के दौरान इस्तेमाल होने के कारण विटामिन-सी के रूप में भी यह फायदेमंद होता है।
प्याज खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है। प्याज अमाशय में पाचक जूसों के स्राव को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे भोजन पचने में आसानी होता है।
प्याज खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों में लाभ मिलता है। अगर रोज प्याज खाते हैं तो वह खराब कोलेस्ट्रॉल को खत्म कर देता है, जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।
अर्थराइटिस के मरीजों को प्याज खाना चाहिए, इससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो हल्दी और प्याज के जूस का मिश्रण लगाने से लाभ होगा। दाग-धब्बे हट जाएंगे।
कोई कीड़ा काट ले या मधुमक्खी डंक मार ले तो उस जगह पर प्याज का जूस लगाना अच्छा होता है। इसे लगाने से आपको जलन हो सकती है लेकिन जल्द ही राहत मिलेगी।
प्याज खाने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है। इसमें पाए जाने वाले सल्फर और विटामिन त्वचा की रक्षा करते हैं।
ज्यादातर लोग अपच की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आपको भी यह समस्या परेशान करती है, तो आप भी प्याज का सेवन जरूर करें। प्याज के सेवन से शरीर में पाचक रस का प्रवाह ज्यादा होता है जो खाने को पचाने में सहायक होता है।
वजन घटाने के लिए अगर आपकी कोशिश बरकरार है, तो इसके लिए हरा प्याज बेहद उपयोग साबित होगा। हरे प्याज का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है।
सांस संबंधी रोग होने पर प्याज काफी लाभदायक है, इसके अलावा गठिया के इलाज में भी प्याज का उपयोग किया जाता है। गर्मी के दिनों में प्याज रोज खाने से लू लगने का खतरा नहीं होता।
कान में किसी प्रकार की समस्या होने पर प्याज को राख में भूनकर उसका गुनगुना रस निकाल लें। अब इस रस को कान में डालने पर कान दर्द एवं अन्य समस्या समाप्त हो जाएगी।
अगर आपको भूलने की समस्या है तो रोज प्याज का सेवन करना चाहिए। इसके खाने से नर्वस सिस्टम भी मजबूत होता है।
इसके अलावा त्वचा व बालों के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए भी प्याज के रस का प्रयोग किया जाता है। साथ चर्म रोग होने की स्थिति में प्याज के रस को तिल्ली या अलसी का तेल मिलाकर लगाने से लाभ होता है।
प्याज बुखार, सर्दी-खांसी, कफ, एलर्जी आदि में काफी फायदेमंद होता है। अगर आप प्याज का जूस शहद के साथ मिलाकर लें तो इन तकलीफों से जल्द आराम मिलेगा।
डाइबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी प्याज बहुत काम की चीज है। यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाने के साथ ही रक्त में शर्करा या शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है। इससे डाइबिटीज के मरीजों को लाभ होता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें