google.com, pub-,8818566653219942, DIRECT, f08c47fec0942fa0 "स्वास्थ्य संबंधित ताजा जानकारी" 🪫The latest health updates: अनार के जूस के फायदे expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

मंगलवार, 18 नवंबर 2025

अनार के जूस के फायदे

 

अनार के जूस के फायदे

अनार के जूस के फायदे


अनार कई पौष्टिक गुणों से भरपूर बेहतरीन फल है। इसमें बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के साथ-साथ कील-मुंहासों तक को ठीक करने की क्षमता है। निश्चित मात्रा में इसका रस पीने से चेहरे पर निखार आता है। साथ ही इसके प्रयोग से बालों को भी कई प्रकार से लाभ होता है। अनार का जूस पीने के फायदे सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। यह लाल रंग का शानदार फल बहुत से लाभों के लिए जाना जाता है। अपने अद्भुद औषधीय गुणों के कारण अनार को बहुत अधिक पसंद किया जाता है। अनार के रस में 100 से भी अधिक फाइटोकेमिकल्‍स होते हैं।

यह एक ऐसा फल है जो अक्सर सामान्य बीमारियों के उपचार के दौरान खाया जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योकि इसमें बहुत से पोषक तत्व और खनिज पदार्थ होते हैं। अनार ऐलगिक गसिड का एक बड़ा स्रोत है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन A, विटामिन C और विटामिन E की उच्च मात्रा होती है। इसमें मौजूद खनिज पदार्थ कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, आयरन, फोलिक एसिड, नियासिन, थियामिन, फोलेट्स और राइबोफ्लाविन आदि मौजूद रहते हैं। इन सभी पोषक तत्वों की मौजूदगी के कारण ही अनार का जूस हमारे लिए फायदेमंद माना जाता है।

अनार के जूस के औषधीय फायदे

सुधारे दिल की सेहत: अनार का रस दिल की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह धमनियों में रूकावट के जोखिम को कम करता है। जिससे हृदय या मस्तिष्क तक रक्त का प्रवाह बेहतर तरीके से होता है। इसके अतिरिक्त यह खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कम करता है, तथा अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है।

बनाए रखे ब्लड शुगर लेवल: अनार के रस के सेवन का एक लाभ यह भी है कि यह रक्त में शर्करा के स्तर को नहीं बढ़ाता, जबकि अन्य फलों के रस का सेवन करने से ऐसा होता है। इसलिए मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति भी इसका सेवन बेफिक्र होकर कर सकते हैं।

कम करे रक्तचाप: जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उन्हें अनार के रस का सेवन करना चाहिए। दरअसल, यह एक प्राकृतिक एस्पिरिन है, जो रक्त के जमाव और रक्त का थक्का बनने से रोकता है। साथ ही यह रक्त को पतला करके उसके प्रवाह को बेहतर बनाता है, जिससे व्यक्ति को ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती।

दस्त में लाभदायक: अनार के रस का इस्तेमाल दस्त के उपचार के रूप में भी किया जा सकता है। दरअसल, यह एंजाइम्स के स्राव में अहम भूमिका निभाता है, और पाचन प्रक्रिया को सही करता है। अगर किसी व्यक्ति को अपच की शिकायत हो तो उसे एक टीस्पून शहद का सेवन एक गिलास अनार के रस में मिलाकर करना चाहिए।

बढ़ाए इम्युनिटी: अनार के रस में एंटी−बैक्टीरिल और एंटी−माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो वायरस व बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार होते हैं। साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाते हैं।

सूरज की तेज रोशनी से बचाव: अनार, सूरज की नुकसानदायक यूवी किरणों से त्वचा को सुरक्षित रखने का काम करता है। अनार के छिलकों में सन-ब्लॉकिंग एजेंट्स होते हैं, जोकि नेचुरल तरीके से त्वचा को सुरक्षित रखता है।

एंटी-एजिंग गुण: अनार में उच्च मात्रा में विटामिन A, E और C होता है। ये विटामिन बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी आने से रोकते हैं। ये त्वचा की महीन रेखाओं और झुर्रियों को जल्दी आने से रोकता है।

नई कोशिकाओं के निर्माण में: अनार, त्वचा की ऊपरी परत को सुर‍क्षित करने का काम करता है। साथ ही ये कोशिकाओं के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिससे चेहरे पर निखार आता है।

मॉइश्चर करने के लिए: अनार त्वचा को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। अनार की बीजों से निकले तेल का इस्तेमाल त्वचा को कोमल और मुलायम बनाए रखता है।

कील-मुंहासों की समस्या में: अनार विटामिन सी का एक बहुत अच्छा माध्यम है। अनार का जूस पीने से पाचन क्रिया अच्छी होती है। साथ ही इसका एंटी-ऑक्सीडेंट गुण कील-मुंहासों की समस्या को दूर रखने में फायदेमंद है।

क्लीनर के तौर पर: अनार के छिलके को पीसकर, उससे चेहरे पर मसाज करने से डेड स्किन साफ हो जाती है। साथ ही ब्लैकहेड्स की समस्या भी दूर हो जाती है। आप चाहें तो इसे ब्राउन शुगर और हनी के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें