google-site-verification: googlea0b92aef2d8c87a4.html google.com, pub-,8818566653219942, DIRECT, f08c47fec0942fa0 "स्वास्थ्य संबंधित ताजा जानकारी" 🪫The latest health updates: आम के जूस के फायदे

मंगलवार, 18 नवंबर 2025

आम के जूस के फायदे

 

आम के जूस के फायदे

आम के जूस के फायदे


अपने मीठे स्वाद के कारण आम को फलों का राजा माना जाता है। लाजवाब स्वाद के अलावा आम स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आम का सेवन साधारण तरीके से और जूस बनाकर या फिर शेक के रूप में भी कर सकते हैं। आम के जूस में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं और त्वचा को निखारते भी है। ये एक सर्वसुलभ फल है। अपने विशेष स्वाद, देश में इसकी भरपूर पैदावार और किफायती होने की वजह से इसे फलों का राजा कहा जाता है। इन सारी वजहों के साथ ही आम के औषधीय गुण और हेल्थ बेनेफिट भी इस फलों का राजा बनाते है। गर्मी का मौसम आते ही हमें आम की उपयोगिता महसूस होने लगती है। आम बहुत ही स्वादिष्ट फल होने के साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। स्वादिस्ट और रसदार आम सभी की पसंद होता है। आम का इस्तेमाल केवल फल के तौर पर नहीं बल्कि सब्जी, चटनी, पना, जूस, कैंडी, अचार, खटाई, शेक, अमावट (आम पापड़) और बहुत सी खाने-पीने की चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।

आम के जूस के औषधीय गुण

रक्तचाप को नियंत्रित करना: आम के जूस में पोटैशियम नामक पोषक तत्व पाया जाता है। यह हृदय एवं मांसपेशियों को सुचारु रूप से कार्य करने में सहायता प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त पोटैशियम शरीर में उपस्थित तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखता है जिससे कि रक्तचाप नियंत्रित रहता है। पोटैशियम हमारी कार्डीयोवास्कुलर सिस्टम पर पड़ने वाले तनाव और दबाव को कम कर देता है, जिससे कि दिल का दौरा और हृदयाघात जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

पाचन क्रिया को सुदृढ़ बनाना: आम का जूस पेट संबंधित समस्याओं को समाप्त करने में सहायता करता है। आम के रस में फ़ाइबर पाया जाता है जो क़ब्ज़ जैसी बीमारी से राहत देता है। फ़ाइबर एक लक्सिटो की तरह कार्य करता है, जो मल को नर्म करके स्थानांतरित कर देता है। यह आंतों की दीवारों को चिकना कर देता है, जिससे की क़ब्ज़ और ऐंठन से राहत मिलती है।

कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करना: आम का जूस कोलेस्ट्रोल मुक्त होता है। यह शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है, जिससे कि रक्त में वसा की मात्रा संतुलित रहती है। रक्त में वसा की संतुलित मात्रा होने से कोलेस्ट्रोल नियंत्रित रहता है। जब शरीर में कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ जाता है, तो धमनियाँ अवरुद्ध हो जाती हैं। इस कारण हृदयघात या हार्ट स्ट्रोक की सम्भावना बढ़ जाती है, किंतु आम के जूस के सेवन से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

एनिमिया से राहत: जब हमारे शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, तो हमें एनीमिया नामक बीमारी हो जाती है। एनीमिया की स्थिति में हमारे शरीर में रक्त की कमी हो जाती है। कभी कभी एनीमिया जानलेवा भी हो सकता है। आम के जूस में आयरन की प्रचुर मात्रा पायी जाती है। यदि हम निश्चित मात्रा में आम का जूस पिए तो हम शरीर में आयरन के स्तर को संतुलित कर सकते हैं।

एसिडिटी के निवारण में: जब पेट में अम्ल का स्तर बढ़ जाता है, तो एसिडिटी की समस्या हो जाती है। ऐसे में यदि आम के जूस का सेवन किया जाए तो एसिडिटी का इलाज हो सकता है। आम का जूस पेट में अम्ल के स्तर को चमत्कारिक रूप से घटा कर क्षारीय माध्यम का निर्माण कर देता है। इस कारण एसिडिटी से निजात मिल जाती है।

आँखों के लिए: आम के जूस में पोषक तत्वों की एक प्रचुर मात्रा पायी जाती है, जिनमें से विटामिन A व कैरोटीनायड प्रमुख हैं। आम के जूस के सेवन से हमें इस समस्या से राहत मिल सकती है। आम के जूस में पाए जाने वाली विटामिन A व कैरोटीनायड एक एंटीऑक्सीडेंट की भाँति कार्य करती है, तथा रेटिना के ओक़्सीडेटिव तनाव को कम करती है। इससे हमारी आँखे मोतियाबिंद जैसे ख़तरों से बची रहती हैं।

प्रतिरक्षा तंत्र के लिए: आम के रस में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पायी जाती है। विटामिन C प्रतिरक्षा तंत्र को सुदृढ़ बनाने में एक अहम भूमिका निभाता है। एक गिलास आम का जूस हमारे शरीर में 60-80% विटामिन सी की पूर्ति करता है। विटामिन C श्वेत रक्त कणिकाओं के उत्पादन में सहायता करता है, जिससे कि प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत बनता है। इस कारण हमारा शरीर किसी भी रोग के ज़र्म्स से लड़ने में सक्षम हो जाता है।

मधुमेह से छुटकारा पाने हेतु: शरीर में पायी जाने वाली शुगर का पाचन करना अत्यंत जटिल होता है। आम के जूस में पायी जाने वाली शुगर हमारे शरीर में मौजूद शुगर को पचाने में मदद कर सकती है। इसके अतिरिक्त आम के जूस में पाए जाने वाले अनेक पोषक तत्व पाचन क्रिया को सुदृढ़ बनाते हैं, जिससे शर्करा का पाचन सही रूप से हो जाता है। इस कारण रक्त में शुगर की अधिक मात्रा नहीं स्रावित होती है और हम मधुमेह से बच जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें